DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सड़क हादसे में युवक की मौत पर सुबह 9 से 4 बजे तक प्रदर्शन, बाइक अड़ा कर चक्काजाम, देर रात को हुआ 37 से ज्यादा लोगों के खिलाफ बलवा का केस दर्ज, दल्ली में गरमाई सियासत

दल्ली राजहरा। बीती रात को सड़क हादसे में दल्ली राजहरा में एक युवक लक्ष्मी नारायण की मौत हो गई थी। माइंस की ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जिसके बाद आज सुबह से ही दल्ली में मामला गरमाया हुआ था। मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने उन्हें नौकरी देने व उचित मुआवजा को लेकर युवाओं की टोली ने चक्का जाम कर दिया था। सुबह 9 बजे से इन युवाओं का प्रदर्शन चल रहा था। जो शाम 4 बजे तक चला।  पुराना बाजार जाने के रास्ते पर बाइक अड़ा  कर रास्ते को पूरी तरह से बंद कर युवा प्रदर्शन कर रहे थे। प्रशासन भी मामले को समझाने के लिए पहुंची और 5000 की सहानुभूति राशि देकर मामले को सुलझाया गया और जल्द नौकरी दिलवाने का आश्वस्त किया गया।

वहीं युवाओं द्वारा तय किया गया कि जब तक नौकरी नही मिल जाती पीड़ित परिवार को उनकी ओर से हर महीने 6000 दिया जाएगा। जैसे तैसे चक्का जाम व प्रदर्शन का मामला शांत हुआ लेकिन देर रात को खबर आई कि पुलिस प्रशासन ने 37 से ज्यादा लोगों पर बलवा का केस दर्ज कर दिया है। रास्ता अवरुद्ध करने सहित अन्य अपराधों का आरोप लगाते हुए पुलिस ने 147, 149 व 341 आईपीसी की धारा के तहत केस दर्ज किया है। इस तरह मामला दर्ज होने के बाद राजहरा में सियासत और गरमा गई है। सोशल मीडिया में भी इस प्रदर्शन व बाद में फिर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज होने पर कई तरह की बातें  शुरू हो गई है। कुछ मृतक युवक के परिवार वालों को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन करने वालों के पक्ष में भी बोल रहे हैं तो कुछ प्रशासन के पक्ष में अपनी बातें कह रहे हैं।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

रवि जायसवाल, सौरभ लुनिया, विशाल मोटवानी , विजयभान सिंह, शब्बीर कुरैशी , जयदीप गुपता, मो0 मिराज , ईश्वर लाल साहू , विक्की शिवहरे , हेमंत गौतम , आदित्य , निक्कू , सचिन , नवाज खान , त्रिभु , चंद्रभान , राहुल सरदार , दीपक जायसवाल , सुनील कुमार , मरदेशीय , पीपनारायण , अरूण , आशीष जायसवाल , रियाज , भोजराम , वसीमखान , हितेश , बिसेसर , विजय यादव , सुनील गुप्ता , राजू कुकरेजा , मुरली रावटे ,  मोगली सरदार सहित अन्य 15 लोग

You cannot copy content of this page