DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सैनिटाईजर का प्रयोग बेहद जरूरी है – गणेश साहू

धमतरी । कलेक्टर के आदेशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली के रासेयो स्वयं सेवकों द्वारा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी गणेश प्रसाद साहू के मार्गदर्शन मे कोरोना से बचाव हेतु जन जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। स्वयं सेवक स्लोगन एवं गीत गाते हुए गांव का भ्रमण किया। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी गणेश प्रसाद साहू ने लोगो को जागरूक करते हूए कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए हमें अपने घर पर ही रहेना होगा और मास्क एव सैनिटाईजर का प्रयोग करना होगा।

गांव के विभिन्न गालियों एवं चौक चौराहे पर जाकर लोगो को कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी दिया गया, लोगो को मास्क वितरण किया गया साथ ही साथ सैनिटाईजर से लोगो को हाथ भी धुलवाये। इस रैली मे केजू राम साहू, संजय पाल, रासेयो स्वयंसेवक लुकेन्द्र कुमार, अर्जुन सिंह, गोविंद चक्रधारी, एसकुमार, लोमश,रंजन, सूरज, भोजमति, गुलशन, खीमराज, गीतेश्वरी, निलम, नेहा, अंजली, डेमिन, मिनाक्षी एवं अन्य बच्चे अधिक संख्या मे उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page