DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शराब के नशे में कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 4 घायल

डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा से संबलपुर मार्ग पर भेड़िया पेट्रोल पंप के सामने शाम 4 बजे तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक व पैदल जा रहे 4 लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें तीनों घायल हो गए। घटना के बाद आसपास लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। वह शराब के नशे में भी था। कार चालक का नाम मुकेश राठौर निवासी भीमकन्हार बताया जा रहा है।

घायलों को संजीवनी 108 से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज जारी है। वहीं इस संबंध में टीआई मनीष शर्मा ने कहा कि अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। केस दर्ज होने के बाद ही कोई जानकारी बता पाएंगे।

You cannot copy content of this page