कांग्रेस मनाएगी गांधी का बलिदान दिवस, कल होगा आयोजन, तैयारी शुरू



गुंडरदेही। ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के पुण्यतिथि अवसर पर कल 30 जनवरी शनिवार को दोपहर 12 बजे बलिदान दिवस मनाया जाएगा। आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय- पायल प्लाजा,बस स्टैंड गुंडरदेही में आयोजित की गई है। जिसमें बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा एवं गुंडरदेही जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
अध्यक्ष भोजराज साहू ने गुंडरदेही ब्लाक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गण, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस,सेवादल,पिछड़ा वर्ग विभाग/आदिवासी कांग्रेस/अजा एवं समस्त विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, समस्त जोन•सेक्टर एवं बूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण,सहकारिता, नगरीय निकाय के पार्षद, एल्डरमैन, त्रिस्तरीय पंचायतीराज के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों से अपील की है कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी हेतु जारी गाइड लाइन(सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क) का पालन करते हुए अधिकाधिक संख्या में अनिवार्य रूप से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाये।

You cannot copy content of this page