DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कबीर सत्संग समारोह करहीभदर में 15 और 16 फरवरी को

बालोद। बालोद जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर ग्राम करहीभदर में भव्य कबीर सत्संग समारोह का आयोजन 15 एवं 16 फरवरी को रखा गया है।जिसमें कबीर धर्म मंदिर अयोध्या से संत परीक्षा साहेब एवं कबीर पारख आश्रम सूरत गुजरात से संत गुरुभूषण साहेब अपनी संत मंडली सहित पधार रहे हैं। तथा क्षेत्रीय संत -साध्वियों की गरिमामय उपस्थित रहेगी । सभी लोगों से अपील की गई है कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर सत्संग का लाभ लें। इस अवसर पर कबीर आश्रम में आयोजित सत्संग समारोह 15 फरवरी शनिवार को उपस्थित सभी संतों एवं श्रद्धालुओं का सखाराम साहू सेवानिवृत शिक्षक एवं उनके परिवार द्वारा उनके सुपुत्र स्वर्गीय शैलेश साहू एवं पुत्रवधू स्वर्गीय मधु साहू ग्राम हल्दी की पुण्य स्मृति में भोजन भंडारा होगा। वहीं 16 फरवरी को नेत्रदान और देहदान का संकल्प लेने वालों को एवं देहदान हो चुके लोगों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा।

You cannot copy content of this page