DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों हेतु यह संस्था कराती है निशुल्क कोचिंग, सीजीपीएससी प्रवेश परीक्षा के लिए…..

चयनित प्रतिभागियो को रायपुर में निःशुल्क CGPSC की कोचिंग के लिए बालोद में भी है प्रवेश परीक्षा केंद्र

बालोद। लीड 36 गढ़(LEAD-36GARH) ने पांचवे वर्ष भी छत्तीसगढ़ के आर्थिक भौगोलिक रूप से पिछड़े 50 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, जो प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना रखते है, को छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा की रायपुर में निःशुल्क आवासीय कोचिंग हेतु चयन के लिए 2 मार्च 2025, रविवार को प्रवेश परीक्षा।

LEAD-36GARH के सम्बन्ध में ?:

किसी भी वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के लिए मुख्य चुनौती परिवेश में शैक्षणिक वातावरण का अभाव होना ही माना गया है जिस वजह बहुत से मेधावी और प्रतिभावान छात्र आर्थिक सहयोग के बावजूद, अपने आस पास सही मार्गदर्शन एवं प्रेरणा में कमी तथा व्यक्तिगत चुनौतियों को पहचान कर उन पर कार्य न कर सकने के कारण छत्तीसगढ़ पीएससी जैसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओ में पीछे रह जाते है।LEAD-36GARH कार्यक्रम का मूल उद्देश कोचिंग के साथ-साथ परीक्षा की वर्तमान मांगो के अनुरूप छात्रों को व्यक्तिगत तौर पर मार्गदर्शन और सलाह (mentoring) आधारित तैयारी करवा कर सक्षम बनाना है| यह कार्यक्रम शिवाशा फाउंडेशन एवं नेतृत्व साधना केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में क्रियाशील है|

संस्था का जिला में यहां होता है परीक्षा केंद्र: –

विगत 3 वर्ष से बालोद जिला में यह परीक्षा गुरुकुल विद्यापीठ बालोद को केंद्र बनाकर गुरुकुल के संचालक कमल साव के नेतृत्व में एवं राज्यपाल पुरस्कृत नवाचारी व्याख्याता रघुनंदन गंगबोईर के संचालन में आयोजित होता रहा था जिसे विगत वर्ष 2024 में इस परीक्षा का केंद्र जिला के लीड कॉलेज शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय में प्रोफेसर सीडी मानिकपुरी के संचालन में आयोजित किया गया ।

संस्था के द्वारा जरूरमंद प्रतिभागियों के लिए दी जाने वाली सुविधाएं

लाइब्रेरी एवं रीडिंग रूम: इन सब कार्यों के अतिरिक्त अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लाइब्रेरी और रीडिंग रूम की भी व्यवस्था कैंपस में की गयी है|

प्रवेश परीक्षा में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट : www.netritvasadhana.org
प्रवेश परीक्षा की तिथि : 2 मार्च 2025, दिन – रविवार, सुबह 11 से 1 बजे तक
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि : 25 फरवरी 2025, रात – 11:59 बजे तक
प्रवेश पत्र (admit card)डाउनलोड : 27 फरवरी से.

चूँकि यह सामाजिक कार्य समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से ही संभव हो रहा है अतः पत्रकार जगत से इस प्रोग्राम के बारे में जरुरतमंद युवाओ तक खबर पहुचाने के लिए सहयोग की अपेक्षा है जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव की ओर किये गए शुरुआत और अधिक बल मिल सके उक्त जानकारी चंद्रेश कुमार,कार्यक्रम संचालक ने दी। अधिक जानकारी हेतु 73899 31878 पर संपर्क कर सकते हैं.

You cannot copy content of this page