DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 की प्रत्याशी पूजा वैभव साहू ने किया जीत पर 9 कार्यों का वादा, इधर प्रचार में विधायक संगीता सिन्हा ने प्रत्याशियों के संग तला बड़ा

बालोद। बालोद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 के लिए कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी पूजा वैभव साहू पतंग छाप चुनाव चिन्ह पर मैदान में है। तो वहीं जनपद सदस्य के लिए क्षेत्र से घुमका की कांग्रेस अधीकृत प्रत्याशी शारदा सिन्हा भी चुनाव लड़ रही है। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र 9 की प्रत्याशी पूजा वैभव साहू ने जनता के हित में 9 कार्य करवाने का वादा किया है। इसके साथ ही वह लोगों से आशीर्वाद मांग रही है। अबकी बारी बेटी हमारी की अपील के साथ कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता और नेता भी उनके साथ गांव गांव जनसंपर्क कर रहे हैं। इस क्रम में विधायक संगीता सिन्हा ने भी उनके समर्थन में मतदाताओं से अपील की तो वही ग्राम जुंगेरा में इस दौरान प्रचार करते हुए विधायक संगीता सिन्हा ने एक होटल में बड़ा भी तला। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

इस तरह के 9 कार्यों को करवाने का किया है पूजा वैभव साहू ने वादा

अपने क्षेत्र से अगर वह चुनाव जीत कर आती है तो उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए 9 विभिन्न कार्यों को करवाने का वादा किया है। जिसके तहत प्रत्येक गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, प्रत्येक जनपद में सैनिक भर्ती प्रशिक्षण का आयोजन, उच्च शिक्षा की तैयारी हेतु विद्यार्थियों के लिए स्कूल एवं कॉलेज में कैरियर गाइडेंस प्रोगाम का आयोजन, बुनकर समूह, रोजगार हेतु विशेष कार्य योजना, मत्स्य पालन हेतु गोंदली ताँदुला डैम में ग्रामीणों के लिए कार्य योजना, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का प्रति वर्ष मीट अप का आयोजन, पंचायत के मूलभूत कार्य, नल, जल, बिजली, राशन कार्ड, विधवा निराश्रित पेंशन का प्रमुख रूप से क्रियान्वयन, ग्रामों में सड़क, सीसी रोड, मैदान, आवास, मुक्तिधाम आदि निर्माण कार्यों को अधिक से अधिक धरातल में लाने का प्रयास, सभी ग्राम में सामुदायिक भवन एवं कला मंच निर्माण के लिए प्रयास करने की बात कही है। बीएससी कृषि और एमएससी उद्यानिकी तक शिक्षित युवा प्रत्याशी पूजा वैभव साहू ने सभी मतदाताओं को 20 फरवरी को मतदान की अपील की है।

You cannot copy content of this page