DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKINGNEWS- गुरुर ब्लॉक के इस गांव में हो गई कोरोना से 75 साल के बुजुर्ग की मौत, बढ़ने लगा है फिर से खतरा

विजय कुमार, गुरुर। ब्लाक के ग्राम दियाबाती (ग्राम पंचायत दर्रा) में यादव परिवार में 75 साल के एक बुजुर्ग बलिराम की मौत हो गई है। यह मौत 6 अक्टूबर को हुई है। जिसकी सूचना परिजनों को देर रात को मिलने के बाद उन्हें बॉडी देने के लिए रायपुर बुलाया गया। स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ जीआर रावटे ने इस मौत की पुष्टि की है। उम्रदराज होने के कारण तबीयत ज्यादा बिगड़ी और बुजुर्ग कोरोना से बच नहीं पाया। स्थिति गंभीर हुई और देखते देखते मौत हो गई। डॉक्टर इलाज कर उन्हें बचाने का पूरा प्रयास करते रहे। लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति का इलाज रायपुर ऐम्स में चल रहा था। कोरोना की पुष्टि होने पर मरीज को इलाज के लिए 29 सितम्बर को ब्लॉक अस्पताल गुरुर में एडमिट किया गया था। फिर 1 अक्टूबर को धमतरी रेफर किया गया,फिर वहां से 02 अक्टूबर को जिला covid19 उपचार केंद्र बालोद में लेे जाया गया था। जहां मरीज की हालत में कोई सुधार नहीं होने पर उसे 06 अक्टूबर को रायपुर ऐम्स हॉस्पिटल रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

You cannot copy content of this page