DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रतिभा V/S पद्मनी , किसके सर सजेगा ताज, मतदाता करेंगे फैसला आज, बालोद में मतदान जारी, देखिए दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों की बड़ी घोषणाएं

बालोद। आज जिले के दो नगर पालिका और 6 नगर पंचायत में चुनाव हो रहे हैं। जिला मुख्यालय बालोद के 27 मतदान केंद्रों के साथ जिले के सभी 164 केंद्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहें हैं। इन सबके बीच जिलेवासियों की निगाहें बालोद नगर पालिका पर विशेष रूप से टिकी हुई है। क्योंकि बालोद जिला मुख्यालय है, इसके साथ ही यहां बीते दस साल से कांग्रेस की सरकार है। इस बार कांग्रेस का किला भेदने में भाजपा सफल होगी या फिर कांग्रेस हैट्रिक लगाएगी यह तो 15 फरवरी को मतगणना के दिन ही स्पष्ट हो पायेगा। बालोद में प्रतिभा वर्सेस पद्मिनी के साथ-साथ साहू वाद का खेल भी चल रहा है जिसको लेकर सोशल मीडिया में भी कई बातें वायरल हुई थी। इन सब तमाम परिस्थितियों के बीच दोनों पार्टी के प्रमुख प्रत्याशी ने अपनी अपनी घोषणा की है। मतदाता आज अपने मतदान से फैसला करेंगे कि नगर पालिका अध्यक्ष का अगला ताज आखिर कौन पहनने वाली है। इधर भाजपाइयों का दावा है कि वर्तमान स्थिति को देखकर हर कोई यही कयास लगा रहे हैं कि इस बार कमल का लहर है इसकी वजह डबल इंजन की सरकार कई विभिन्न योजनाओं को बालोद शहर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है। जिसका लाभ शहरवासियों ने लिया है। भाजपाइयों का कहना है दूसरी सबसे बड़ी बात शहरवासियों में बीते दस साल के कांग्रेस के अध्यक्षीय कार्यकाल को लेकर काफी नाराजगी भी देखी जा रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह भी निकलकर सामने आ रही है कि भाजपा से पार्षद पद पर खड़े उम्मीदवारो द्वारा वार्डवासियों के हित मे कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी ने भी 20 कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है।

निःशुल्क नल कनेक्शन, आडीटोरियम का भी निर्माण

भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी ने शहर के सभी 20 वार्डों में नई पाइपलाइन (वाटर फिल्टर प्लांट) के माध्यम से पर्याप्त शुद्ध पेयजल की आपूर्ति एवं कमजोर आय वर्ग के लोगो को निशुल्क नल कनेक्शन देने का घोषणा किया है। वहीं 400 सीटर ऑडिटोरियम का निर्माण भी शहर में किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के खिलाड़ियों के लिए सुसज्जित नए खेल मैदान क्रिकेट, बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस की सुविधाएं खिलाड़ियों को दी जाएगी। वहीं नालंदा पुस्तकालय का भी निर्माण शहर में किया जाएगा।

भूमिहीन लोगों को मिलेगा पक्का मकान

घोषणा में कई महत्वपूर्ण कार्य जो शहरवासियों के हित में है उनमें से भूमिहीन कच्चे आवास के रहवासी नागरिकों के लिए पक्के आवास का निर्माण, शहरी गौधाम योजना का संचालन, सभी तालाबों का सौंदर्याकरण करने की घोषणा। पूर्व में आबंटित गुमटियों को पक्की दुकान में परिवर्तित करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही शहर में आने वाले मुसाफिरों के लिए सर्व सुविधायुक्त वातानुकूलित भवन का निर्माण भी किया जाएगा।

आमजनता से परामर्श लेकर बाजार का होगा व्यवस्थापन

बुधवारी बाजार जो ऐतिहासिक बाजार है जहां सप्ताह में दो दिन बाजार लगता है वहां यातायात व्यवस्था काफी बदहाल स्थिति में है। जिसे सुधारने के लिए घोषणा पत्र में यह भी निर्णय लिया गया है कि आमजनता से परामर्श लेकर बाजार का व्यवस्थपन किया जाएगा। इसके साथ ही वृहद तांदुला महोत्सव एवं कपीलेश्वर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शहर की प्रमुख स्थानो पर हाई-मास्ट लाईट की स्थापना, तालाब में मुंडन व अन्य संस्कार हेतु टीन सेड का निर्माण। शहर में अलग अलग जगहों पर श्रम वीर योजना अंतर्गत मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था। शहर में विद्युतीकरण का विस्तार सहित कई अन्य घोषणाएं की गई है।

अब देखिए कांग्रेस का घोषणा पत्र

कांग्रेस से अधिकृत होकर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही पूर्व पार्षद पद्मिनी साहू ने अपना घोषणा पत्र “हमारी प्राथमिकता, हमारा वचन” स्लोगन के साथ जारी किया है। इसमें उन्होंने नगर विकास के विभिन्न वादे किए हैं तो वहीं उन्होंने भाजपा सरकार से विकास कार्य पर सवाल भी उठाए हैं। पदमनी नन्नू साहू अध्यक्ष प्रत्याशी, नगर पालिका परिषद बालोद ने अपने जन घोषणापत्र में बिंदुवार विभिन्न घोषणाएं की है । जिनमें प्रमुख रूप से बिजली एनओसी – 24 घंटे, भवन निर्माण एनओसी – 72 घंटे के भीतर देने, अनाधिकृत कालोनियों का नियमितीकरण,हर प्रमुख स्थान पर हाई मास्ट लाइट, मछली मुर्गा मार्किट का उचित व्यवस्थापन, पालिका को 4 जोन में बांटकर नागरिक सुविधा बढ़ाने, प्रतिवर्ष तांदुला महोत्सव एवं कपिलेश्वर महोत्सव का आयोजन, दुर्गा एवं गणेश विसर्जन में झांकियो को प्रोत्साहन राशि देने, क्रिकेट, कब्बडी और अनेक खेल आयोजन, रंगमंच का निर्माण करने (जिन वार्डों में नहीं है), गार्डन और प्रमुख स्थानों में वाईफाई व सीसीटीवी,चौक चौराहों और मार्गों का नामकरण नगर की विभूतियों व सामाजिक आराध्यों के नाम पर करने, तालाबों के सौंदर्गीकरण सहित स्नानागार व चेंजिंग रूम बनाने, शराब भट्टी का शहर से बहार स्थानांतरण करने, पत्रकारों को कम दरों में भूमि आवंटन कर पत्रकार कॉलोनी बनाने, राज दशहरा, दही हांडी, गरबा, प्रकाश पर्व, ईद सहित सभी सामाजिक, संस्कृति आयोजन को भव्य बनाने की बातें कही गई है।

कांग्रेस के 10 साल बनाम भाजपा के 10 साल

उन्होंने घोषणा पत्र में कांग्रेस बनाम भाजपा के 10 सालों की तुलनात्मक जानकारी भी जनता से साझा की है। जिसके तहत कहा गया कि मतदातागण वे लोग जिन्होंने 10 साल (2004 से 2014) बालोद के लिए कुछ नहीं किया वे कांग्रेस से पूछ रहे है की पिछले 10 सालो में हमने क्या किया, तो हम अपने 10 सालों की कुछ एक उपलब्धियां बता रहे है और उम्मीद करते है की भाजपा भी अपने 10 सालों की उपलब्धियां जनता को जरूर बताएगी. बालोद को दिल्ली में स्वछता के लिए सम्मान मिला। स्वच्छता व्यवस्था के लिए 2 जेसीबी सहित 20 टिप्पर शहर को मिले, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन हमने प्रारंभ कराया।बालोद को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट मिला। जय स्तम्भ, जुर्रीपारा, बुढापारा में पानी टंकियों की सुविधा मिली। कुंदरूपारा में पानी टंकी का निर्माण व पाइपलाइन का विस्तार पूर्णता की ओर है। संजय नगर में पानी टंकी का निर्माण व पाइपलाइन विस्तार कार्य प्रगति पर है।नयापारा में टाउन हाल का निर्माण पूर्णता की और है। गाँधी भवन का जीर्णोधार कराया। बुधवारी बाज़ार में सामुदायिक कक्ष दिया। बुधवारी बाजार सहित विभिन्न वार्डों में सार्वजनिक शौचालय बनाए। 10 नई आंगनबाड़ी का निर्माण कराया गया। इंडोर स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं दी गई। मुक्तिधामो में सुविधओं का विस्तार, पाररास मुक्तिधाम में लकड़ी की सुविधा दी गई।छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित की गई। जय स्तम्भ से शीतला मंदिर रोड में सुंदरीकरण कराया गया। नए बस स्टैंड में रैन बसेरा का निर्माण कराया।शहर के प्रमुख मार्गों का डामरीकरण हुआ। बुढा देव उद्यान का निर्माण कराया गया। जिले के पहले भोजली घाट का निर्माण कराए।गढ़ कलेवा का संचालन हो रहा।
अंतिम यात्रा हेतु स्वर्ग रथ की सुविधा दी है। दल्ली रोड से पाररास, दल्ली रोड से जुर्री पहुंच मार्ग बना। संजारी क्लब में सुविधाओं का विस्तार हुआ। महापुरुषों की प्रतिमाओं, जय स्तम्भ का सौन्दरिकरण हुआ।साहू समाज, ब्राह्मण समाज, कलार समाज, देवांगन समाज सहित विभिन्न समाजों के लिए भवन निर्माण हुए। नए बस स्टैंड में काम्प्लेक्स निर्माण हुए। विभिन्न तालाबों के सफाई कार्य हुए। फ्री नल कनेक्शन शिफ्टिंग हुआ। महाविद्यालय, कन्या शाला, कुर्मी पारा स्कूल सहित विभिन्न स्कूल में विकास कार्य हुए। महतारी सम्मान कक्ष, बस स्थानकों की स्थापना हुई।धन्वन्तरी मेडिकल की स्थापना हुई। विभिन्न वार्डों में आवश्यक रोड नालियों का निर्माण हुआ।अनेकों विद्युत खंभे एवं ट्रांसफार्मर की स्थापना हुई है।गौठान एवं कांजी हाउस निर्माण हुए।

You cannot copy content of this page