DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं को किया गया साइबर ठगी को लेकर आगाह, पुलिस ने बताया कैसे रहे सुरक्षित

बालोद। पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर. भगत के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी , अति पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में देवांश राठौर एसडीओपी बालोद के पर्यवेक्षण में जोगेंद्र साहू प्रभारी सायबर सेल टीम के द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जूडे महिला कार्यकर्ताओं को साइबर ठगी, साईबर सुरक्षा, साइबर अपराध, की जानकारी दी गई। साइबर क्राईम एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में आनलाईन फ्राड जैसे मातृत्व वंदना योजना, बिजली बिल ऑनलाईन भुगतान, फोन पे, गुगल पे, पेटीएम में कैश बैक ऑफर, टावर लगाने के नाम पर, केबीसी लॉटरी लगने के नाम पर ठगी, APK file को डाउनलोड नही करने, लोन एप्स साइट, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो काल कर ब्लैकमेलिंग, एटीएम कार्ड का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने एवं साइबर क्राईम हेल्फ लाईन नं. 1930 व www.cybercrime.gov.in की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, सायबर सेल बालोद से प्रधान आर रूम लाल चुरेंद्र,आर. रविकांत गंधर्व उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page