DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जादू टोना का डर दिखाकर सोने-चांदी के जेवरात ठगी करने वाले दो आरोपी को अर्जुंदा पुलिस ने पकड़ा, सोशल मीडिया में फोटो वायरल कर पुलिस ने बिछाया था संदेही को पकड़ने का जाल……

साइबर पहरी व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद। थाना अर्जुंदा में प्रार्थी भोलाराम साहू निवासी ओडारसकरी द्वारा रिपोर्ट लिखाया गया था कि दिनांक 18 दिसंबर 2024 को उसकी पत्नि उमेश्वरी साहू से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जादू टोना का डर दिखाकर उससे 02 नग सोने का मंगलसुत्र, 02 जोड़ी सोने का टाप्स एवं 02 जोड़ी चांदी का पायल तथा नगदी 1000 रूपया कुल कीमती 1,50,000 रुपए की ठगी कर ले गए हैं। विवेचना के दौरान संदेहियों का फोटोग्राफ पीड़िता उमेश्वरी साहू को दिखाने पर आदतन अपराधी नारायण बंजारे ऊर्फ मुकरी के फोटो को पहचान की थी। जिसके आधार पर आरोपी नारायण बंजारे ऊर्फ मुकरी का लगातार पतासाजी किया जा रहा था। पतासाजी के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग द्वारा चलाये गये साइबर पहरी व्हाट्सअप ग्रुप में संदेही आरोपी का फोटोग्राफ को वाइरल किया गया था। जिसके आधार पर लोगो द्वारा लगातार संदेही आरोपी के आने जाने की सूचना दिये जाने लगे। इसी क्रम में 07 फरवरी 2025 को थाना गुरूर ईलाका में ग्राम बगदई तरफ आरोपी नारायण बंजारे का घुमने की सूचना मिलने पर उसे पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक एसआर भगत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी एवं मोनिका ठाकुर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में टीम का गठित कर लगातार पतासाजी करने पर तथा साइबर पहरी ग्रुप के माध्यम से पता चलने पर थाना गुरूर के पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा संदेही आरोपी नारायण बंजारे ऊर्फ मुकरी को पकड़ा गया। जिसे अपराध विवेचना हेतु गठित टीम के द्वारा विस्तृत पूछताछ कर कथन लिया गया। जिसने अपने कथन में प्रार्थिया से ठगे गये आभुषण को अपने साथी हेमंत कुमार यादव निवासी देवीनवागांव, थाना बालोद को कुछ आभुषण देना बताया, जो हेमंत यादव को पूछताछ करने पर नारायण बंजारे द्वारा कुछ आभुषण देना स्वीकार किये, जो नारायण बंजारे एवं हेमंत यादव से पृथक-पृथक कर मंगलसुत्र का पेण्डल 01 नग, मंगलसुत्र का सोने की पत्ती 03 नग, 12 नग सोने का गेहूं दाना, दो जोड़ी सोने का खिनवा, दो जोड़ी चांदी का पायल को जप्त कर आरोपियों द्वारा ठगी किया गया। आभूषण का शत प्रतिशत रिक्वरी की गई है। आरोपी नारायण बंजारे ऊर्फ मुकरी के द्वारा ग्राम बरौंदा थाना महासमुंद, ग्राम चाराचार थाना रनचिरई, जिला बालोद व नगरी ,जिला धमतरी में भी चोरी/ठगी करना बताया है। जिससे संबंधित थाना प्रभारियों को सूचित किया गया है। आरोपी को धारा 308(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गुण्डरेदही उप निरीक्षक मनीष शेन्डे, सउनि हुसैन सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक योगेश सिन्हा, आरक्षक पंकज तारम, दमन वर्मा , तेजराम साहू , थाना गुरूर से आरक्षक कोमल साहू व स्टाफ का विशेष योगदान रहा। गिरफ्तार दोनों आरोपीगण क्रमशः नारायण बंजारे ऊर्फ मुकरी पिता स्व0 देवानंद बंजारे, उम्र 55 साल, दानीटोला सतनामी पारा , थाना कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी छ0ग0 और हेमंत कुमार यादव पिता स्व0 छन्नुलाल यादव, उम्र 46 साल, देवीनवागांव, थाना बालोद, जिला बालोद का रहने वाला है जिनसे मंगलसुत्र का पेण्डल 01 नग, मंगलसुत्र का सोने की पत्ती 03 नग, 12 नग सोने का गेहूं दाना, दो जोड़ी सोने का खिनवा, दो जोड़ी चांदी का पायल आदि जब्त किया गया।

You cannot copy content of this page