बीजापुर नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवान वसित कुमार को लोगों ने अंतिम विदाई, बचपन से था देश सेवा करने का जज्बा, शिक्षाकर्मी में चयन होने के बाद भी चुना था जवान बनने का रास्ता



श्रद्धांजलि में उमड़ पर पूरा गांव, कलेक्टर एसपी ने भी दी श्रद्धांजलि

बालोद। बीजापुर में हुए नक्सली मुठभेड़ के दौरान दो जवान शहीद हो गए थे । जिसमें एक बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक का ग्राम फागुनदाह का निवासी एसटीएफ जवान वसित कुमार रावटे उम्र 34 वर्ष भी शामिल था। जिनका पार्थिव शरीर सोमवार को जिला मुख्यालय बालोद स्थित आदमाबाद के पास हेलिकॉप्टर से हेलीपैड में लाया गया ।

जहां उनके पार्थिव शरीर को जिले के कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक एस आर भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । तो वहीं गांव पहुंचकर भी बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद को अंतिम विदाई दी।

फोटो पत्रकार संजय सोनी द्वारा प्राप्त

इस दौरान शहीद की पत्नी खिलेश्वरी और माता देवकी बाई का रो-रो कर बुरा हाल था। 3 साल की बेटी मीरा ने अपने पापा के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। उनकी एक डेढ़ साल की बेटी जिज्ञासा की आंखे भी पापा को ढूंढ रही थी। बेटियों का चेहरा देख हर कोई भावुक था। अंतिम यात्रा में आसपास के दर्जनों गांव के लोग शामिल हुए।

बता दे की 34 वर्षीय वसित कुमार 2016 से एसटीएफ में लगा था। उनके बड़े भाई प्रीतम ने बताया कि एक माह पहले ही उनका भाई वसित छुट्टी लेकर घर आया था। बचपन से ही वह खेल कूद और पढ़ाई में आगे रहा। बचपन से ही वह गांव में सेना में जाने की तैयारी कर रहा था। देश सेवा के प्रति जज्बा ऐसा था कि वसित का शिक्षाकर्मी में भी चयन हो गया था। लेकिन उसने देश सेवा करना पसंद किया।

ऐसे देशप्रेमी लाल को खोने वाले फागुनदाह की हर ग्रामीण की आंखें नम थी। बड़ी संख्या में बच्चे, बूढ़े, जवान, महिलाओं सहित सभी ने एसटीएफ के इस जवान को रोते फफकते हुए अंतिम विदाई दी।

बालोद में भी हर आंख हुई नम

उल्लेखनीय है कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के जंगल मे डीआरजी, एसटीएफ व बस्तर फाइटर की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बालोद जिले के फागुनदाह निवासी एसटीएफ जवान श्री वसित रावटे शहीद हो गए। बीजापुर जिले के राष्ट्रीय उद्यान के वन क्षेत्र में विगत 09 फरवरी को डीआरजी, एसटीएफ व बस्तर फाईटर की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में बालोद जिले के शहीद जवान श्री वसित कुमार रावटे के पार्थिव शरीर को सोमवार को बालोद हेलीपेड में नम आँखों से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिले के डौण्डी विकासखण्ड के फागुनदाह के निवासी श्री वसित कुमार रावटे एसटीएफ में आरक्षक के पद पर बीजापुर जिले में पदस्थ थे। उनका पार्थिव शरीर बालोद स्थित हेलीपेड पहुँचा। जहाँ कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री एस आर भगत, विधायक कुंवर निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिसके पश्चात् उनके पार्थिव शरीर के वाहन को गृह ग्राम फागुनदाह रवाना किया गया। ग्राम फागुनदाह में वीर जवान श्री वसित कुमार रावटे के पार्थिव शरीर का आगमन होेते ही उनके परिजनों सहित पूरा गांव उन्हें विदाई देने उमड़ पड़ा।

भाजपा नेताओं ने किया बलिदानी जवान वसित रावटे को श्रद्धा सुमन अर्पित

बालोद जिले के लिए भावुक व हृदय विदारक क्षण जब शिक्षक की नौकरी छोड़ देश की सुरक्षा व सेवा के लिए सेना को चुनकर 33 वर्ष का नौजवान बीजापुर जिले में नेशनल पार्क के जंगल में डीआरजी, एसटीएफ व बस्तर फाइटर की संयुक्त टीम तथा नक्सलियों के मुठभेड़ में बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक के सिंगघनवाही पंचायत के आश्रित ग्राम फागुनदाह के भारत माता के लाडले सपूत ने अपने अंतिम सांस तक लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए उनके पार्थिव देह को हेलीकॉप्टर से तांदुला रिसोर्ट के हेलीपैड में उतर कर श्रद्धांजलि हेतु रखा गया। उक्त अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ,वरिष्ट नेता कृष्णकांत पवार ,यशवंत जैन ,राकेश यादव पुर्व विधायक प्रीतम साहू ,वीरेंद्र साहू, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, प्रेम साहू, अकबर तिगाला, धर्मेंद्र साहू सतानंद साहू सहित अन्य नेताओं ने पुष्प चक्र व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शहीद वसित रावटे के शहादत को नमन किया।

इस तरह हुई थी मुठभेड़

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा बताया गया कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर नक्सल विरोधी सर्च अभियान में बीजापुर DRG/Bastar Fighters/STF/पार्टी नेशनल पार्क एरिया क्षेत्रान्तर्गत रवाना हुई थी। अभियान के दौरान दिनांक 09/02/2025 के प्रातः लगभग 08:00 बजे थाना मद्देड – फरसेगढ़ बॉर्डर एरिया के मध्य जंगल पहाड़ में डीआरजी, एसटीएफ एवं बस्तर फाईटर की संयुक्त पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो शाम 3-4 बजे तक रूक-रूक कर चलती रही । मुठभेड़ समाप्ति उपरांत सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर वर्दीधारी 11 महिला एवं 20 पुरूष कुल 31 हार्डकोर वर्दीधारी माओवादियों का शव हथियार सामग्री सहित बरामद हुआ । मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS rifle, . 303, नक्सलियों द्वारा निर्मित रॉकेट लांचर, BGL launcher हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ l


मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है l मुठभेड़ में शहीद DRG Head Constble नरेश ध्रुव (Resident of Bhatapara/Baladobazaar District) & STF कांस्टेबल वासित रावटे (Resident of Balod District) की पार्थिव शरीर Bijapur जिला मुख्यालय लाया गया l मुठभेड़ में घायल DRG Constable जग्गू कलमू & STF कांस्टेबल गुलाब मंडावी को भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) द्वारा airlift की गए l दोनो घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है और रायपुर में बेहतर इलाज जारी है lमुठभेड़ में और अधिक नक्सलियों के घायल या मारे जाने की संभावना को देखते हुए आस पास के क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है l Re-enforcement के लिए अतिरिक्त DRG/STF/Bastar Fighters/CRPF बल को रवाना किया गया l पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 40 दिनों में कुल 65 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये। सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF/ Bastar Fighters & अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। शहीद जवानों का बलिदान हमारे संकल्प के लिए प्रेरणा होगा l

You cannot copy content of this page