DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

Live News-घर में लगी भीषण आग, ग्रामीण कुएं से पानी लाकर बुझा रहे आग, डोकला की घटना, देखे खबर

ऋषभ पांडेय, गुरूर। बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम डोकला से रात 9 बजे एक घर में भीषण आगजनी की घटना सामने आ रही है। आग डोकला की रहने वाली परदेशनिन बाई के घर लगी हुई है। जहां उनका मकान बुरी तरह से जल गया है।

पूरे ऊपर छप्पर में आग लग गई है। इस भीषण आग पर काबू पाने का प्रयास ग्रामीण कर रहे हैं। आसपास कुए से बड़ी मुश्किल से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

अब तक की जानकारी के मुताबिक ऊपर का छप्पर बुरी तरह से जल गया। आग कैसे लगी है किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है। बताया जाता है कि महिला अपनी बेटी दमाद के साथ गांव में रहती है।

गांव में आज एक पड़ोसी रिश्तेदार के घर शोक कार्यक्रम के चलते खाना खाने गए थे। घर पर कोई नहीं था। जब वह वापस आई तो आग की लपटें उठ रही थी। फिर शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाई और आग बुझाने का सिलसिला शुरू हुआ। इस घटना में उन्हें काफी नुकसान हुआ है। पटवारी को सूचना दी है।

You cannot copy content of this page