DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हड़गहन में भक्त गुहा निषाद जयंती मनाई गई

बालोद। बुधवार को ग्राम हड़गहन (अर्जुन्दा) में भक्त गुहा निषाद जयंती मनाई गई। समाज ने गुहा जयंती पर श्री राम की विशेष पूजा अर्चना कर सामाजिक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंद कुमार ठाकुर ग्राम पंचायत हड़गहन थे। अध्यक्षता वेद लाल देवागन ने की।कोषाध्यक्ष देवागन समाज छ ग विशेष अतिथि साहिना बानु, पुनीत राम सेन, महासिग पिस्दा, प्रदीप कुमार साहू, संतोष कुमार खरे, बलदेव हिरवानी ग्राम पटेल, कपिल टण्डन आदि उपस्थित थे।अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान के प्रति आस्था बनाए रखे एवं समाज व परिवार में मिल जुलकर एक दूसरे के सहयोगी बने।

You cannot copy content of this page