DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले के हर कोने में यातायात और पुलिस कर रही लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई

बालोद। जिले में यातायात सड़क सुरक्षा माह 2025 के चौरान जिला के गुण्डरदेही, अरमरीकला में जाकर यातायात रथ के द्वारा लोगो को यातायात नियमों के संबंध में लोगो को जागरूक किया गया। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध यातायात के विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही की गई। बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें। हेल्मेट अनिवार्य रूप से पहने। पुलिस अधीक्षक बालोद एस. आर. भगत के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश राठौर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर के नेतृत्व बालोद जिले मे यातायात व्यवस्था सृदृढ करने हेतु बालोद जिला के विभिन्न थानों तथा यातायात पुलिस बालोद के द्वारा अलग अलग वाहन चालको से शराब पीकर वाहन चलाने से धारा 185 एमव्हीएक्ट के तहत् चालानी कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष चालान पेश कर जिला में 8 प्रकरणों में कुल 80 हजार रुपए एवं अन्य धाराओं में 50 प्रकरणों में कुल 19000 रू. का अर्थदण्ड वसूला गया। यातायात नियम का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको के विरूध्द अन्य धाराओं के तहत भी एमव्हीएक्ट की कार्यवाही किया गया। जिला में यातायात व्यवस्था सुदृढ करने हेतु यातायात जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत लगातार जिला में लोगो को मंडई मेला में जाकर पांपलेट बाटकर तथा नुक्कड नाटक से समझाईश देकर लोगो को हेलमेट धारण कर/शराब पीकर वाहन न चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने जागरूक किया जा रहा है।यातायात सडक सुरक्षा माह 2025 के दौरान यातायात जागरूकता रथ गुण्डरदेही, अरमरीकला, एवं करहीभदर, गुरूर, जमरूवा, क्षेत्रो में हो रहे मंडई मेला में जाकर लोगो को यातायात नियमों का पालन करने पाम्पलेट बाटकर समझाईश देकर जागरूक किया गया। तथा दो पहिया, चार पहिया वाहन चालको से हेल्मेट पहनने, सीटबेल्ट लगाने व यातायात नियमों का पालन करने हिदायत दिया गया। आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान मेला मंडाई में जागरूकता कार्यक्रम, समझाईश अभियान एवं वाहन चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस बालोद ने आम नागरिकों से अपील किया है कि यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगायें व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।

You cannot copy content of this page