DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

टिकरी में हुआ ” यादव मिलन समारोह “

बालोद। अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम टिकरी में ” यादव मिलन समारोह ” कोसरिया राऊत यादव समाज गौरैय्या सर्किल चौरेल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर भगवान श्री कृष्णा की पूजा अर्चना कर समारोह का शुभारंभ किया।इस दौरान विधायक ने कहा गीता जयंती समारोह, भगवद गीता के जन्मदिन को मनाने के लिए आयोजित किया जाने वाला उत्सव है। गीता ही एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसकी हर साल जयंती मनाई जाती है। गीता को श्रीमद्भगवद्गीता और गीतोपनिषद के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गीता के उपदेशों का अनुसरण करने से समस्त कठिनाइयों और शंकाओं का निवारण होता है। गीता में श्रीकृष्ण के द्वारा बताए गए उपदेशों पर चलने से व्यक्ति को कठिन से कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। गीता के उपदेश में जीवन को जीने की कला, प्रबंधन और कर्म सब कुछ है। इसलिए गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर सर्किल क्षेत्र के समाज के समस्त पदाधिकारी, सामाजिक जन एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page