DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद मुख्यालय में केंद्रीय विद्यालय खोलने को लेकर प्रभारी मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन, मांग हुई तेज

बालोद। बालोद शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बालोद जिला मुख्यालय में ही केंद्रीय विद्यालय खोलने को लेकर मांग तेज कर दी गई है। पिछले दिनों जहां इस मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था तो वहीं अब प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत को भी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर इस पर प्रमुखता से मांग रखी गई। वहीं ज्ञापन सौंपते हुए विधायक संगीता सिन्हा ने भी इस मांग को जायज बताया।

उक्त विद्यालय को बालोद में ही खोलने की मांग उन्होंने भी प्रमुखता से प्रभारी मंत्री से की।दरअसल में यह मांग उस वक्त रखी गई जब गणतंत्र दिवस पर्व के दौरान प्रभारी मंत्री बालोद पहुंचे हुए थे। रेस्ट हाउस पहुंचने पर उनसे इस मुद्दे को लेकर कांग्रेसियों के साथ चर्चा हुई। इसके बाद नगर कमेटी अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में सभी कांग्रेस के दिग्गजों ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
नगरपालिका में पहली बार उपाध्यक्ष ने फहराया तिरंगा


वहीं नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा की अनुपस्थिति में इस बार और पहली बार नगर पालिका परिषद में नगर पालिका उपाध्यक्ष व नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल यादव ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने दशहरा तालाब पर स्थित मणि कंचन केंद्र में भी ध्वज लहराया। रेस्ट हाउस में ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रुप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णा दुबे, पार्षद सतीश यादव, भोलू महाराज, पार्षद दीप्ति विनोद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page