बालोद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद में ब्रह्माकुमारी संस्थान के संस्थापक पिता श्री ब्रह्मा बाबा की 55वीं पुण्यतिथि अत्यंत शांतिपूर्ण स्थिति में मनाई गई ।
इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारीज बालोद की मुख्य संचालिका बी.के.विजयलक्ष्मी दीदी एवं बी.के.सरिता दीदी द्वारा बालोद सहित लगभग 30 गांव के भाई बहनों को ब्रह्मा बाबा की जीवनी , आध्यात्मिक यात्रा एवं अंतिम अवस्था का संपूर्ण जानकारी दी गई। ब्रह्मा कुमारीज बालोद की संचालिका बी.के. विजयलक्ष्मी दीदी ने बताया कि परमात्मा शिव ने सन 1936 में दादा लेखराज कृपलानी (ब्रह्मा बाबा) के शरीर को माध्यम बनाकर पूरे विश्व में शांति स्थापना करने के लिए ब्रह्माकुमारीज संस्था की स्थापना की, इसलिए पूरे विश्व भर में इस दिन को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके निमित्त अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू सहित विश्व के 145 देश में संस्था के प्रत्येक सेवा केन्द्रों पर योग तपस्या के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी के तहत बालोद सेवा केंद्र में भी ब्रह्मा बाबा के चार महत्वपूर्ण स्थान बाबा का कमरा (जहां वे रहते थे), बाबा की कुटिया (जहां वे योग साधना करते थे), हिस्ट्री हाल (जहां वे ज्ञान सुनते थे), शांति स्तंभ (बाबा का स्मारक), का मॉडल बनाकर पूरे एक महीने योग तपस्या का प्रोग्राम बनाया गया है। जिससे सेवा केंद्र का वातावरण भी काफी शक्तिशाली एवं संस्था में आने वाले सभी भाई बहनों की आध्यात्मिक उन्नति हुई है।
ब्रह्माकुमारी संस्थान के संस्थापक पिता ब्रह्मा बाबा की 55वीं पुण्यतिथि मनाई गई
