DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नेशनल हाईवे पर स्थित जगतरा के दुर्गा मंदिर में चोरी, गुरुर पुलिस जुटी जांच में

गुरुर – नेशनल हाईवे स्थित जगतरा गाँव(पुरुर) के मंदिर में चोरी हो गई चोर मां दुर्गा की मूर्ति में लगे चांदी के सभी जेवर निकाल ले गया है गुरुर पुलिस जांच में जुटी है हीराराम नागवंशी निवासी ग्राम नैकुरा ने बताया पिछले 20 वर्षो से जगतरा एनएच 30 किनारे स्थित मां जगदम्बा मंदिर में पुजारी का काम करता हूं । मैं दिनांक 24/01/2021 को रोज की भांति मंदिर में पुजा पाठ कर मंदिर को शाम 06/30 बजे बंद कर अपने गांव नैकुरा घर गया और घर से खाना खाकर वापस आया तथा मंदिर के पीछे सोने के लिए भवन बना है, वहां जाकर रात्रि 08/00 बजे सो गया। 25/01/2021 को सुबह 05/00 बजे उठकर मंदिर के ताला को खोलकर अंदर प्रवेश कर देखा तो मंदिर में स्थित मां जगदम्बा के मुर्ती से पांच नग चांदी के मंगलसुत्र जुमला वजनी दो तोला कीमती 700 रूपये , चांदी के कमरबंद चाबी छल्ला वजनी तीन तोला कीमती 1000 रूपये , सोने का एक गेहु दाना कीमती 500 रूपये तथा सोने का ताबीज आधा ग्राम कीमती 3000 रूपये जुमला कीमती 5200 रूपये नही था। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। कोई अज्ञात चोर मंदिर के चैनल गेट से हाथ घुसाकर कोई तरकीब कर चोरी कर ले गया है। उपरोक्त सोना चांदी के जेवर को आम जनता के द्वारा माता जी को चढाया गया था। मंदिर समिति के बिसाहु दास , फुलसिंह एवं आनंद पोया को घटना के संबंध में बताया हूं। तब वे लोग भी आकर देखे। उसके बाद मैं रिपोर्ट करने बिसाहु दास के साथ थाना आया।

You cannot copy content of this page