DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING- खरखरा डैम साइड करंट लगाकर जंगली जानवरों को मारने की थी तैयारी, एक गाय आई चपेट में , वन विभाग की टीम ने तीन ग्रामीणों को पकड़ा, पुलिस ने भेजा जेल

डौंडीलोहारा/बालोद – लोहारा क्षेत्र के संजारी चौकी इलाके में खरखरा डैम साइड करंट लगाकर जंगली जानवरों का शिकार करने वाले एक गिरोह का खुलासा हुआ है. भीमपुरी के स्थानीय ग्रामीण ही यह हरकत रात में करते थे. जिसमें तीन ग्रामीणों को पुलिस ने गिरफ्तार कर धारा 429,34 भादवि, 135 विद्युत अधिनियम के तहत बुधवार को रिमांड पर जेल भेजा है. घटना स्थल पर लगाये गए करंट से एक गाय की भी मौत हो गई थी. पूरे मामले का खुलासा वन विभाग की सतर्कता से हुआ रात में टीम गस्ती में निकली थी इस दौरान जंगल में दूर आग की लपटें देखने पर विभाग के कर्मचारियों को संदेह हुआ पास जाकर देखे तो तीनों ग्रामीण पकड़े गये.

ऐसे हुआ इस मामले का खुलासा

 प्रार्थी- सुखराम यादव पिता स्व0 धनेश यादव उम्र 60 वर्ष ग्राम दुर्गीटोला चौकी संजारी ने रिपोर्ट लिखाई है कि 25 जनवरी के 11 बजे रात में घटना स्थल- ग्राम भीमपुरी खरखरा डुबान क्षेत्र जंगल के पास की है. चौकी प्रभारी सउनि लेखराम साहू के मुताबिक पकड़े गये आरोपी  जीवन लाल गावरे पिता मधुर सिंह गावरे उम्र 36 वर्ष, लोमन सिंह मंडावी पिता छगन लाल मंडावी उम्र 25 वर्ष, भागवत राम धुर्वे पिता देवीराम ध्रुर्वे उम्र 45 वर्ष सभी ग्राम भीमपुरी के रहने वाले हैं. जिनसे एक बास जिसके ऊपर भाग में तार बंधा हुआ लम्बाई करीबन 15 फीट, एक लाल रंग का एल्युमिनियम फेस तार करीब 20 फीट 9 इंच, एक बंडल करीब 600 मीटर सेन्ट्रीग तार जिसमें 02 नग पौवा देशी खाली शीशी जब्ती की गई है.

चपरासी ने देखी आरोपियों की हरकत

प्रार्थी सुखराम यादव ने बताय मैं मुलत: ग्राम दुर्गीटोला का रहने वाला हूं. विगत 40 वर्षों से कारूटोला रेस्टहाऊस एवं फारेस्ट बेरियर में भृत्य के पद पर कार्यरत हूं रात करीबन 10 बजे अपने साथी बसंत प्रजापति, लोमन नेताम, भोजेन्द्र सलामे एवं कोटवार दरबारी मेश्राम के साथ रात्रि गस्त पर वन परिक्षेत्र भीमपुरी जंगल की ओर निकले थे. करीबन रात्रि 11 बजे भीमपुरी खरखरा डुबान क्षेत्र के पास अचानक आग की लपटें देखे तो पास के बिजली पोल के पास एक व्यक्ति आया. वह ग्राम भीमपुरी निवासी जीवन गावरे के द्वारा बिजली पोल में लगाये तार को निकालने लगा. जिसे पकड़े और खरखरा डुबान तरफ जाकर देखे. इनके साथ में भागवत राम ध्रुर्वे एवं लोमन सिंह मंडावी के द्वारा सेन्ट्रीग तार को एक बास के लकड़ी के ऊपर बाधकर जमीन में गाड कर सेन्ट्रीग तार में खाली शीशी को लगाकर जंगली जानवर को फसाने के लिए फंदा तैयार किया था. बिजली करंट लगाने से एक सफेद गाय तार में चिपक कर मर गई थी।

You cannot copy content of this page