गुंडरदेही। बुधवार को बालोद मेन रोड़ में थाना व रंगकठेरा के बीच एक महंगा मोबाइल सड़क पर गिरा हुआ था। जिसे रंगकठेरा निवासी भुनेश्वर साहू ने एक जागरूक नागरिक का परिचय देते हुए उन्होंने सड़क से उठाकर गुण्डरदेही थाना में लाकर जमा किया। युवक की ईमानदारी को देखते हुए गुण्डरदेही टीआई रोहित मालेकर ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। टीआई रोहित मालेकर ने कहा कि ऐसे ईमानदार लोग बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। युवक ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल को थाना में लाकर जमा किया है। गुण्डरदेही पुलिस उक्त युवक को गुलदस्ता भेंट कर धन्यवाद दिया है। टीआई रोहित मालेकर ने बताया कि जो मोबाइल सड़क पर गिरा हुआ था वह दरअसल में युगल किशोर देशमुख पिता चन्द्रिका प्रसाद देशमुख कोलिहापुरी का है। जो पुलिस अधिक्षक कार्यालय बालोद में डीएसपी शाखा में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। वह रोज की तरह अपने मोटरसाइकल से ड्यूटी के लिए बालोद जा रहा था। इस दौरान वह अपने मोबाइल को जैकेट के ऊपर जेब में रखा था। उसका मोबाइल रंगकठेरा के पास सड़क में गिर गया था। मोबाइल ओप्पो कंपनी का है। जिसकी कीमत लगभग 19 हजार रुपये की है। जिसको रंगकठेरा निवासी भुनेश्वर साहू ने अपनी जागरूक नागरिक का परिचय देते हुए मोबाइल को थाना में लाकर जमा किया। इस सम्मान के लिए भुनेश्वर साहू ने भी टीआई रोहित मालेकर व थाना स्टाफ को बधाई दी।
सड़क पर गिरा था पुलिस वाले का ही 19 हजारी मोबाइल, रंगकठेरा के ग्रामीण ने थाने में लाकर किया जमा, टीआई ने किया सम्मानित
