DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दल्ली राजहरा में स्वच्छता दीदियों के द्वारा किया जा रहा प्रतिदिन डोर टू डोर कलेक्शन

दल्ली राजहरा। नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री एवं भारसाधक मंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास के मार्गदर्शन व निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन – मिशन क्लीन सिटी अंतर्गत कार्यरत 97 स्वच्छता दीदियों के द्वारा प्रतिदिन नपा क्षेत्रांतर्गत 27 वार्डों में ई रिक्शा के माध्यम से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य किया जाता है। प्रतिदिन घरों से सूखा, गीला, सेनेटरी एवं घरेलू हजार्ड्स कचरा अलग अलग कर कचरा संग्रहण कर सूखे कचरे को रीसाइक्लिंग हेतु अधिकृत कबाड़ीवाले को विक्रय किया जाकर प्राप्त आय को स्वच्छता दीदियों में आबंटित किया जाता है एवं गीले कचरे से खाद का निर्माण किया जाता है। साथ ही डोर टू डोर संग्रहण से प्राप्त सेनेटरी एवं घरेलू हजार्ड्स कचरा को इंसीनेटर के माध्यम से वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण किया जाता है। विदित हो कि एन यू एल एम के माध्यम से स्व सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु प्रदेश में लगभग 9000 से अधिक महिलाओं को स्वच्छता दीदियों के रूप में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कार्य का लाभ प्रदाय किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page