विकलांग मुद्दों को लेकर भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल व संगठन मंत्री पवन साय से छत्तीसगढ़ विकलांग मंच के सदस्यों ने की मुलाकात



बालोद। छत्तीसगढ़ विकलांग मंच के सदस्यों द्वारा विगत 10 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में छत्तीसगढ़ के विकलांगों के मुद्दों को लेकर सौजन्य मुलाकात किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ दिव्यांग विकास आयोग का गठन करवाने, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में विकलांग व्यक्तियों को पंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य मनोनीत करने की लिए मांग किया गया। जो छत्तीसगढ़ गजट पंचायत अधिनियम में संशोधन किया गया है। जिसका क्रियान्वयन करवाने, नि:शक्तजन अधिनियम 2016 को सख्ती से पूरे प्रदेश लागू करवाने, विकलांग पेंशन में 2002 की गरीबी रेखा सूची की बाध्यता को समाप्त करने व विकलांग पेंशन सम्मान जनक करने और रोजगार उपलब्ध कराने वाले मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल , भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री पवन साय से अपनी बातें रखीं गई। संगठन मंत्रीयो द्वारा इस मुद्दों को जल्दी से लागू करवाने पर सहमति प्रदान किया।

छत्तीसगढ़ विकलांग मंच प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर छाटा, उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरपाल सिंह भामरा को छत्तीसगढ़ के विकलांगों की स्थिति बारे में विस्तार से बताया गया। जिसको त्वरित संज्ञान में लेकर हरपाल सिंह भामरा द्वारा और उनके सहयोग से ही सौजन्य मुलाकात का कार्यक्रम हो पाया। इस सौजन्य मुलाकात में छत्तीसगढ़ विकलांग मंच प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर छाटा, उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा और 10 जिलों से छत्तीसगढ़ विकलांग मंच सदस्य अनवर खान, सावित्री यदु, लक्ष्मी साहू, नंदनी साहू, थानेशवर निषाद, बालोद पैरी से डिगम्बर सोनबोईर, महावीर , प्रीतम बंजारे, संजय परमार आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page