DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गणतंत्र दिवस समारोह में हुआ वनांचल मोहला मानपुर अधिकारी व शिक्षको का सम्मान

राजनांदगांव-जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस 2021 के पावन अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री व छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों और अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर संम्मानित किया गया। इसी कड़ी में स्कूल शिक्षा विभाग अधिकारी व मोहला, मानपुर और चौकी के शिक्षकों का भी प्रभारी मंत्री ने सम्मान किया। जिले में उल्लेखनीय कार्य के लिए एपीसी सतीश ब्यौहरे, मोहला एबीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन, सोमाटोला से शिक्षक राजकुमार यादव, कुंजामटोला से शिक्षक लोकेश सिंह ठाकुर, मुचर से शिक्षक शेख अफ़ज़ल, मानपुर ब्लॉक के मुंजाल में पदस्थ शिक्षक अंगद सलामे, चौकी ब्लॉक के तरियापारा के शिक्षक भजन साहू का भी सम्मान किया गया।
ज्ञात हो कि कोरोना काल के दौरान मोहला मानपुर विधायक और संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, समाजसेवी संजय जैन, अधिकारियों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पूरे विधानसभा के 675 स्कूलों में 750 स्मार्ट टी.वी लगाया गया है। मोहला मानपुर विधानसभा में स्मार्ट क्लास नवाचार को सफल बनाने में सतीश ब्यौहरे, राजेन्द्र कुमार देवांगन, राजकुमार यादव, लोकेश सिंह ठाकुर, शेख अफ़ज़ल, अंगद सलामे, भजन साहू का विशेष सहयोग रहा है।


मोहला मानपुर और चौकी की शिक्षा विभाग का टीम जिले में उल्लेखनीय कार्यो के लिये अपनी अलग पहचान रखता। पिछड़े क्षेत्र होने के बाद भी शिक्षा का स्तर वनांचल में काफी अच्छा देखा जा सकता है। इन सभी के इसी उल्लेखनीय कार्य के लिए जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा संम्मानित किया गया है। मोहला, मानपुर और चौकी से 2 अधिकारियों और 5 शिक्षकों का जिला स्तर पर सम्मान होने पर संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, समाजसेवी संजय जैन, जनपद अध्यक्ष लगनु चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष गमिता लोनहारे, मीना मांझी, दादू शेंडे, अजय राजपूत , बीईओ रोहित कुमार, सभी सीएसी, प्राचार्य वीपी प्रजापति, एच आर मण्डावी व शिक्षक नूतन साहू, दीपक राजपूत, कृष्ण कुमार साहू, नरेन्द्र देवांगन, सईद कुरेशी,अलका हिरवानी, गीता गुप्ता आदि ने बधाई देते हुए कामना किये है की वनांचल के शिक्षक ऐसे ही अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते रहेंगे।

You cannot copy content of this page