उपेंद्र साहू ने पाया एलआईसी में सीओटी का मुकाम, विनोद साहू की टीम से पांच को मिली एमडीआरटी 2025 की भी सदस्यता



बालोद। भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी (एसबीए ) विनोद कुमार साहू की टीम से छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक अभिकर्ताओं ने एमडीआरटी क्वालीफाई हुए हैं। जिसमें उपेंद्र साहू ने उच्च स्तर सीओटी को हासिल किया है। विकास अधिकारी विनोद साहू ने बताया एलआईसी के लगभग 14 लाख अभिकर्ताओं में से केवल 257 अभिकर्ता ही सीओटी हो पाए। जिसमें एक हमारे क्षेत्र के उपेंद्र साहू,ग्राम धनेली(गुरूर) से हैं। साथ ही अन्य साथियों नेमसिंह सोनकर(गुण्डरदेही), नेमीचंद देवांगन(हथौद), युगल किशोर साहू(बडगांव), लक्ष्मी साहू(कुसुमकसा), वीणा साहू(रायपुर) ने एमडीआरटी 2025 की सदस्यता प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। एमडीआरटी एक वैश्विक संघ है। जिसमें दुनिया के अग्रणी पेशेवर शामिल है। एमडीआरटी सदस्यता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीवन बीमा और वित्तीय सेवा व्यवसाय में उत्कृष्टता का मानक माना जाता है। एमडीआरटी के सदस्य असाधारण पेशेवर ज्ञान, सख्त नैतिक आचरण, और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के आधार पर निर्धारित नवव्यवसाय मापदंडों को पूरा करने पर मिलता है। इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर सभी प्रबंधक, अधिकारी, कर्मचारी और अभिकर्ता साथियों ने बधाइयां दी है।

You cannot copy content of this page