बालोद। हरदेलाल बाबा के छत्र छाया में विकसित ग्राम घीना, जो उत्सव धर्मी गांव के नाम से जाना जाता है। नव वर्ष को भी उत्सव के रूप में समाहित करते हुए 5 जनवरी को मंडई मेला का आयोजन किया जा रहा है। आसपास के गांव वाले इस मंडई मेला का आनंद लेते है। रात्रि में छत्तीसगढ़ी लोक कला नाचा पार्टी ग्राम घीना (बालोद) का भव्य आयोजन किया गया है। जो इस क्षेत्र में छत्तीसगढ़ी नाचा प्रसिद्ध है। उक्त जानकारी अंकालु भुआर्य और रूपसिंह ने दी।
