भुसरेंगा (बेलौदी)में हो रहा ग्राम वासियों द्वारा तीन दिवसीय भव्य सस्वर मानस गान प्रतियोगिता



बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम भुसरेंगा (बेलौदी)में ग्राम वासियों द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य सस्वर मानस गान प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर दीप प्रज्वलन, भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने कहा छत्तीसगढ़ में भगवान श्री राम और रामायण के प्रति श्रद्धा अगाध है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद भगवान श्री राम से जुड़े प्रतीकाें का सांस्कृतिक पहचान के तौर पर प्रोत्साहन बढ़ा है।

भांचा श्री राम के प्रति लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस सरकार ने राम वन गमन पथ परियोजना लेकर आई। छत्तीसगढ़ सहित पूरी दुनिया में रामायण का मंचन और मानस गान के जरिए आराध्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है । छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रामायण मानस मंडली महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं, यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इस अवसर पर भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, श्रीमती द्रौपदी ठाकुर सरपंच, सागर साहू, श्रीमती पुराईन बाई साहू,शीतल साहू, नरसिंग ठाकुर, दानीराम साहू, लिखन साहू, गणेश राम साहू, लखन लाल साहू एवं आयोजक समिति के समस्त पदाधिकारी एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page