बालोद जिले की वीणा ने बढ़ाया मान: स्वास्थ्य सेवा में लेफ्टिनेंट के पद पर अब देगी सेना के अस्पताल में सेवा,भाजपाइयों ने घर जाकर किया सम्मान, मुख्यमंत्री ने भी दी है फोन पर बधाई



बालोद । बालोद जिले के अंतर्गत बालोद विकासखंड के ग्राम जमरूवा में पली बढ़ी बेटी कुमारी वीणा साहू अब लेफ्टिनेंट के पद पर सेना के अस्पताल में अपनी सेवा देगी। माता पिता के सपनो को पूरा करने वाली कुमारी वीणा साहू का भाजपा बालोद मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनके निवास में जाकर सम्मान किया। इस अवसर पर अपने सम्मान से अभिभूत होकर वीणा साहू ने बताया कि उनकी प्राथमिक शिक्षा ग्राम हथोद के सरस्वती शिशु मंदिर से दसवीं तक पढ़ाई की। देश सेवा का जज्बा बचपन से था। उन्होंने नर्सिंग की पढ़ाई दुर्ग शंकराचार्य कालेज से की और सेना के अस्पताल में उनका चयन हुआ और लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुई। वर्तमान में उनकी तैनाती हरियाणा के अम्बाला में है। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन कुमारी हुलसी साहू एवं छोटी बहन कुमारी लीना साहू भी सेना में जाने हर स्तर पर तैयारी में लगी हुई है। पांच बहनों और एक भाइयों में दूसरे नंबर की वीणा साहू के इस गौरवशाली सेवा पर भाजपाईयो ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके निवास में जाकर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा पार्षद राजू पटेल पूर्व पार्षद दीपक देवांगन रविप्रकाश पांडेय पूर्व एल्डरमेन विनोद जैन पंकज आहूजा अजय बाफना चिंताराम साहू एवन साहू कमल बजाज आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने भी दी है फोन करके बधाई, कहा : आपने सर ऊंचा कर दिया

बालोद जिले के एक छोटे से गांव के किसान परिवार की बेटी वीणा साहू को लेफ्टिनेंट नर्सिंग अफसर बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भी दूरभाष पर उनसे बात कर बधाई दी है।मुख्यमंत्री जी ने बिटिया वीणा से कहा “बड़ा अच्छा लगा जानकर कि आप लेफ्टिनेंट नर्सिंग अफसर बन गई हैं। आपने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है, छत्तीसगढ़ का सिर ऊंचा किया है। आपको बहुत-बहुत बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

“वहीं डिप्टी सीएम और बालोद जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने भी कहा है कि बालोद जिले के ग्राम जमरूवा की किसान परिवार की बेटी वीणा साहू ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नर्सिंग अफसर बनकर समूचे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। वीणा और उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।

You cannot copy content of this page