DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

35 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ आगाज: ‘‘हेलमेट रैली’’ निकालकर आम जनो को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया गया जागरूक

01 से 31 जनवरी 2025 तक जिले में चलाया जाएगा सड़क सुरक्षा माह

बालोद। सड़क सुरक्षा माह के दौरान स्कूली बच्चों का निबंध लेखन चित्रकला प्रतियोगिता,एनसीसी/स्काउड गाईड के बच्चों की सहभागिता, लर्निंग लायसेंस शिविर, स्कूली बस चेकिंग एवं नुक्कड नाटक जैसे विविध कार्यक्रमों के माध्यम से माह भर लोगों को यातायात नियमों के पालन करने हेतु जागरूक किया जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत शासन द्वारा जारी आदेश के परिपालन में जिलों में 01 से 31 जनवरी 2025 तक यातायात सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जाना है। सड़क सुरक्षा माह के प्रथम दिवस 01 जनवरी को पुलिस अधीक्षक बालोद एस. आर. भगत की उपस्थिति में जिला पुलिस बल बालोद के अधिकारी/कर्मचारीयों द्वारा आम लोगो को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बालोद शहर में ‘‘हेलमेट रैली’’ निकालकर शहर भ्रमण किया गया। हेलमेट रैली यातायात कार्यालय बालोद से प्रारंभ होकर, घड़ी चौक, हलधर नाथ योगी चौक, मधु चौक, जय स्तंभ चौक, बस स्टैण्ड, दल्ली चौक, झलमला होते हुए वापस यातायात कार्यालय बालोद में आकर समाप्त हुई। यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान विविध कार्यक्रम जैसे स्कूली बच्चों का निबंध लेखन/चित्रकला/स्लोगन प्रतियोगिता, स्काउड गाईड के बच्चों के साथ गुलाब फुल भेंट कार्यक्रम, वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच, स्कूली बसों/एंबुलेंस का चेकिंग शिविर, लर्निंग लायसेंस शिविर, नुक्कड नाटक, गुड सेमेरिटन्स का सम्मान के माध्यम से माह भर आम जनों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने हेतु जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर.भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमति मोनिका ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवांश सिंह राठौर, उप पुलिस अधीक्षक बोनीफॉस एक्का, यातायात प्रभारी राकेश ठाकुर, रक्षित निरीक्षक श्रीमति रेवती वर्मा, थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पाण्डे, साइबर सेल, र.के. बालोद, महिला सेल/अजाक के अधिकारी/कर्मचारी एवं अन्य नागरिक गण उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page