DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक संगीता सिन्हा ने मनाया वृद्धाआश्रम में नववर्ष, जिन्हें अपनों ने ठुकराया है उनके संग बांटी खुशियां

बालोद। 1 जनवरी 2025 को संजारी बालोद के विधायक संगीता सिन्हा द्वारा नए वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर बालोद स्थित सुख आश्रय वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्ध जनों के साथ नया साल मनाया गया। जिन बूढ़े मां-बाप को अपनों ने ठुकरा दिया है। उन अभागों के साथ विधायक संगीता सिन्हा ने नए साल की खुशियां मना कर एक अच्छी शुरुआत की। इस दौरान विधायक के आदेशानुसार वृद्धाआश्रम को आकर्षक सजावट की गई औऱ वृद्धजनों के साथ केक काटा गया। जिसके पश्चात सभी को साल फल का वितरण किता गया। इस दौरान विधायक ने कहा की हर व्यक्ति का नया साल अपने घर परिवार दोस्तों के साथ मानता है लेकिन जिसके घर परिवार दोस्त नहीं है उन्हें इस वर्ष से वैसे ही खुशी देने के लिए हम सब ने यह निर्णय लिया कि नव नव वर्ष बुजुर्गों के साथ मनाया जाएगा। वही इस दौरान बुजुर्गों में भी खुशी और उत्साह देखने को मिला और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ,शहर अध्यक्ष अनिल यादव ,विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव ,जिला पंचायत सभापति श्रीमती धनेश्वरी सिन्हा, पार्षद श्रीमति पदमनी नन्नू साहू , श्रीमती चमेली साहू ,श्रीमति धनेश्वरी ठाकुर जी,श्रीमति दिप्पी शर्मा, श्रीमति चिदाकास आर्य अंचल प्रकाश साहू, रोहित सागर उपस्थित रहे

You cannot copy content of this page