DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पत्नी ने अपना लिया था ईसाई धर्म, आहत पति ने कर ली खुदकुशी, अर्जुंदा का मामला

बालोद। बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र में धर्मांतरण के चलते आत्महत्या का मामला सामने आया है। दरअसल एक पत्नी द्वारा ईसाई धर्म अपना लिया गया था। इसको लेकर पति पर भी दबाव बनाया जा रहा था। ईसाई धर्म अपनाए जाने से पति की भावनाओं को चोट पहुंचा था। इसके अलावा अन्य भी कई कारण थे। जिससे पति तंग आ चुका था अंततः उसने खुदकुशी का रास्ता चुन लिया। मृतक का नाम 35 वर्षीय गजेंद्र देवांगन बताया जा रहा है। जो अर्जुंदा नगर के वार्ड क्रमांक 11 का रहने वाला था । उसने 8 दिसंबर को अर्जुंदा थाना प्रभारी के नाम से अपनी पत्नी राजेश्वरी देवांगन द्वारा ईसाई धर्म अपनाए जाने की लिखित सूचना और शिकायत भी की थी कि राजेश्वरी ईसाई धर्म अपना चुकी है। जिसको लेकर मुझे आपत्ति है। और इस धर्म के अपनाने के बाद से आए दिन वह मुझसे विवाद करती है बच्चों को छोड़कर बार-बार मायके चली जाती है। इस घटना के बाद से आहत पति ने मौत का रास्ता चुन लिया। फांसी लगाने से पहले उसने दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा है। फिलहाल अर्जुंदा पुलिस मामला दर्ज कर आगे की छानबीन में जुटी है। मृतक पति द्वारा पत्नी, सास, ससुर और साले पर भी कुछ आरोप लगाए गए हैं। साथ ही एक व्यक्ति का नाम लिखकर 50 हजार वापस नहीं करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

You cannot copy content of this page