DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय दिग्विजय महाविद्यालयके रासेयो इकाई द्वारा मानवाधिकार दिवस का हुआ आयोजन

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ किरण लता दामले के निर्देशन एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी इकाई 1 प्रो संजय सप्तर्षि, इकाई 2 प्रो करुणा रावटे के मार्गदर्श में महाविद्यालय में मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय राजनीति विभाग विभागाध्यक्ष डॉ अमिता बख्शी उपस्थिति रहे। उन्होंने बताया की मानवाधिकार प्रत्येक व्यक्ति के वे अधिकार है जो सभी मनुष्यों को मनुष्य होने के नाते बिना किसी भेदभाव के समान रूप से प्राप्त है, ये ऐसे अधिकार है जो मनुष्य के अस्तित्व से जुड़े हुए हैं इनके बिना मनुष्य के जीवन की कल्पना भी नहीं की है सकती। ये सभी व्यक्तियों को विश्व में हर जगह प्राप्त है, ये अधिकार मौलिक अधिकारों से महत्वपूर्ण और अलग है । मौलिक अधिकार वे अधिकार है जो किसी देश के संविधान द्वारा उस देश के नागरिकों को प्राप्त होते है परन्तु मानवाधिकारों की प्रकृति वैश्विक है जो किसी विशिष्ट देश के संविधान से संबंधित न हो कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कानूनों द्वारा मान्यता प्राप्त है। लोगो के मानवाधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से हीं 10 दिसम्बर 1948 को मानवाधिकरों की विश्वव्यापी घोषणा को लागू किया गया था इसी उपलक्ष्य में मानवाधिकार दिवस का आयोजन प्रत्येक वर्ष 10 दिसम्बर को किया जाता है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का मुख्य विषय हमारा अधिकार हमारा भविष्य है। उपरोक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक विनोद कुमार टीम ओकर के साथ साथ 50 रासेयो स्वयंसेवी उपस्थिति रहे।

You cannot copy content of this page