DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा जिला बालोद में संगठन परिसीमन के पश्चात 9 से बढ़कर 17 मंडलों का हुआ गठन, देखिए कब से होंगे चुनाव

भाजपा के बालोद जिले के 17 मंडलों में 11 व 12 दिसंबर को संपन्न होंगे मंडल अध्यक्ष का चुनाव – नीलू शर्मा

बालोद। भारतीय जनता पार्टी संगठन के अनुसार बालोद जिले में संगठनात्मक परिसीमन के पश्चात वर्तमान नौ मंडलों से 8 नए मॉडल का विस्तार करते हुए प्रदेश नेतृत्व ने जिले में 17 मंडल की घोषणा की है, जिसके अनुसार बालोद शहर मंडल, जुंगेरा मंडल,करहीभदर मंडल, गुरुर मंडल, मिर्रीटोला(पुरुर) मंडल, सनौद मंडल, गुंडरदेही मंडल, ओटेबंद मंडल, सिकोसा मंडल ,अर्जुंदा मंडल ,खेरथा मंडल, सुरेगांव मंडल ,दल्ली राजहरा मंडल, डौंडी मंडल ,कुसुमकसा मंडल, डौंडी लोहारा मंडल, रेंगाडबरी मंडल का गठन किया है । पार्टी में संगठन चुनाव के अंतर्गत बूथ कमेटियों के गठन के साथ ही मंडल अध्यक्ष का चुनाव जिला निर्वाचन अधिकारी नीलू शर्मा प्रदेश भाजपा प्रवक्ता के निर्देशानुसार दिनांक 11 एवं 12 दिसंबर को समस्त मंडलों में मंडल अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इस हेतु जिला भाजपा कार्यालय बालोद में जिला चुनाव अधिकारी नीलू शर्मा ने 11 दिसंबर को दल्ली राजहरा मंडल चुनाव अधिकारी पवन साहू , डौंडी व कुसुमकसा ,चुनाव अधिकारी प्रीतम साहू, जुंगेरा व करहीभदर मंडल के चुनाव दिलीप शर्मा एवं 12 दिसंबर को अर्जुंदा व सिकोसा मंडल के चुनाव हेतु यशवंत जैन गुंडरदेही व सिकोसा मंडल चुनाव हेतु कृष्णकांत पवार बालोद (शहर) व सनौद मंडल वीरेंद्र साहू ,खेरथा व सुरेगांव मंडल राकेश यादव ,डौंडी लोहारा व रेंगाडबरी मंडल यज्ञदत्त शर्मा, गुरुर व मिर्रीटोला(पुरुर) चेमन देशमुख को मंडल चुनाव अधिकारी के रूप मे नियुक्त किया है। जिला महामंत्री एवं जिला चुनाव सह अधिकारी राकेश छोटू यादव ने बताया कि जिला भाजपा कार्यालय में इस हेतु वरिष्ठ नेताओं की आवश्यक बैठक रखी गई। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार विभिन्न मापदंडों के साथ निर्धारित आयु सीमा के 35 से 45 वर्ष के निष्ठावान व सक्रिय कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया को निभाते हुए मंडल चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

You cannot copy content of this page