DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

22 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, एचडीएफसी बैंक बालोद में हुआ शिविर का आयोजन

बालोद। 6 दिसंबर को जिला चिकित्सालय बालोद के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन एचडीएफसी बैंक बालोद में किया गया। जिसमें रक्तदान 22 रक्तदाताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल से डॉक्टर अजय साहू, लैब टेक्नीशियन उत्तम टंडन, दिलीप निर्मलकर, वार्ड बॉय राजू साहू, एवं अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।बालोद नगर के समाजसेवी संस्था भगत सिंह रक्त वीर परिवार से दिलीप कौशिक, रविंद्र नेताम, सुंदर चंद्राकर, राहुल सोनी अभिषेक सेन इत्यादि लोगों ने अपना योगदान दिया। रक्तदान करने वालों में राहुल सोनी, प्रांशु कत्याल ,अभिषेक सेन, आकाश साहू, हेमशंकर साहू, एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर भूपेंद्र सिंह, तिलोक देवांगन, डेविड सोनी, पंकज लाल ,अनमोल मिश्रा, रितेश कुमार, तिलेश्वरी, लोमस कुमार, नवीन धनकर, अजय साहू, रानी निषाद, अमित खरे, अजय ठाकुर सहित अन्य शामिल थे।

You cannot copy content of this page