DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तहसील पेशनर्स समाज डौंडी लोहारा के अध्यक्ष बने सियाराम शार्वा

बालोद। विगत दिवस तहसील पेशनर्स समाज डौंडी लोहारा की नियमित बैठक नये भवन में मां शारदा के पूजा अर्चना से प्रारंभ किया गया। जिसमें एस.बी.आई. डौंडी लोहारा के सहायक शाखा प्रबंधक श्री मेश्राम उपस्थित रहकर पेंशनभोगी सदस्यों को बैंक द्वारा विभिन्न योजनाओं के द्वारा दी जाने वाली ऋण सुविधा से अवगत कराया गया। पश्चात जिला उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू के मार्गदर्शन में पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष सियाराम शांर्वा ,उपाध्यक्ष एन. आर. गंगबोईर,एवं रश्मि केराम,सचिव भगवंत देवांगन कोषाध्यक्ष सी. एल .साहू, सह सचिव रघुनंदन सिंह ठाकुर, अंकेक्षक बी. एस. साहू, संरक्षक रामेश्वर ठाकुर, सलाहकार डी.आर. केकती संगठन मंत्री भोमनसिंह ठाकुर, प्रचार मंत्री रोहित कुमार देवांगन कार्यकारिणी सदस्य एम. एल. साहू, गजेंद्र डड़सेना, भोलाराम साहू, हेमिन अठभैया, शकुंतला गोटे, चुने गए। बैठक में नये सदस्य कपूरसिंह नेताम का स्वागत किया गया। भोलाराम साहू द्वारा 21 दिसंबर से हो रहे गायत्री यज्ञ में शामिल होकर निःशुल्क विभिन्न संस्कार में शामिल होने आमंत्रित किया। बैठक के अंत में स्व.श्रीमती रम्भादेवी साहसी को श्रद्धांजलि अर्पित कर बैठक का समापन किया गया।

You cannot copy content of this page