विराट वीर मेला राजाराव पठार (कर्रेझर) के कारण मालवाहक वाहनों के लिए 8 से 10 दिसंबर तक होगा रूट परिवर्तन, समापन के दिन सीएम आएंगे….



धमतरी से कांकेर तक प्रातः 08.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक बड़ी मालवाहक वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा

मालिको/चालकों से बालोद पुलिस की अपील: परिवर्तित मार्ग का करें उपयोग

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद एस. आर. भगत के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री देवांश सिंह राठौर एवं निरीक्षक राकेश ठाकुर प्रभारी यातायात के नेतृत्व में जिले में विराट वीर मेला राजाराव पठार (कर्रेझर) में 08 से 10 दिसंबर तक आयोजन को देखते हुए बड़ी मालवाहक वाहनों के लिए परिवर्तित मार्ग तैयार किया गया है। आदिवासी समाज के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 08, 09, एवं 10 दिसम्बर 2024 को शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर राजाराव पठार कर्रेझर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 धमतरी से जगदलपुर मार्ग चारामा एवं धमतरी के मध्य जिला बालोद अंतर्गत विराट वीर मेला राजाराव पठार (कर्रेझर) में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देव मेला आदिवासी हॉट, आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम, तथा शहीद वीरनाराण सिंह की श्रद्धांजली सभा का कार्यक्रम किया जाता है। जिसमें बालोद, धमतरी, कांकेर, राजनांदगांव, मानपुर मोहला क्षेत्र के अदिवासी समाज के नागरिक, गणमान्य नागरिक, आम जनों का बड़ी संख्या में विराट वीर मेला राजाराव पठार में सम्मिलित होने के लिए आते है। इस मार्ग में यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए धमतरी से चारामा के मध्य तक बड़ी मालवाहक वाहनों के लिए प्रातः 08.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक प्रवेश निषेध किया गया है। इसके स्थान पर परिवर्तित मार्ग बनाया गया है जो इस प्रकार है- रायपुर/धमतरी तरफ से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन के लिए धमतरी सिहावा चौक से डायवर्ट होकर करेगाव-कोलियारी-नगरी-सिहावा-कांकेर होते हुए कोंडागांव जगदलपुर से अपने गतव्य स्थान की ओर जाएंगे तथा जगदलपुर कोंडागांव की तरफ से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन केशकाल विश्रामपुरी चौक से विश्रामपुरी-सिहावा-नगरी-धमतरी होते हुए रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे अथवा राजनांदगांव दुर्ग भिलाई जाने के लिए मांकड़ी चौक से भानुप्रतापुर डौण्डी दल्लीराजहरा-राजनांदगांव होते हुए दुर्ग भिलाई रायपुर जाएंगे।
बालोद पुलिस ने वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों से अपील किया है की वाहन चालक परिवर्तित मार्ग का उपयोग करे एवं यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु बालोद पुलिस का सहयोग करें। अधिक जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम बालोद 94791-91160, यातायात कार्यालय बालोद 94791-91274 पर संपर्क करें।

10 दिसम्बर को शहीद वीर नारायण सिंह श्रद्धांजली सभा में शामिल होंगे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री

सर्व आदिवासी समाज के द्वारा वीर मेला आयोजन समिति राजाराव पठार कर्रेझर के द्वारा 8,9 एवं 10 दिसम्बर को शहीद वीरनारायण सिंह के शहादत दिवस पर तीन दिवस तक मेला का आयोजन किया गया है। राजाराव पठार मेला स्थल को रंगरोगन सहित मेला स्थल को दुकानदारो को अलग अलग स्वरूप मे दिया जा रहा है।देव स्थल को भी शामियाना लगा कर तैयारियां प्रारंभ कर दिया गया है। समिति अध्यक्ष उमेंदी राम गंगराले एवं समिति के महासचिव के के ठाकुर ने बताया कि 8 दिसम्बर को देव स्थापना,देव पूजा, देव मिलन , आदिवासी हाट बाजार शुभारंभ,आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं युवा सम्मेलन होगा।जिसमे अतिथि गण प्रदेश अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज छग अरविंद नेताम,पूर्व अध्यक्ष आ.ज.जा.आयोग जीआर राणा,अकबर कोर्राम,आर सी नेताम,जीवराखन मरई धमतरी,तुका राम कोर्राम बालोद,कन्हैया उसेंडी कांकेर,सुमेर सिह नाग बस्तर, पूर्व अध्यक्ष मानक दरपट्टी,रेवा रावटे,देवनाथ नेताम के आतिथ्य मे होगा। 9 दिसम्बर को आदिवासी प्रतिभाओ का सम्मान,मातृ शक्ति सम्मेलन,आदिवासी महापंचायत होगा।मुख्य अतिथि अखिल भारतीय संपर्क ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राम लाल होगे।अध्यक्षता आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेगे।मुख्य वक्ता पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविंद नेताम है।कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर, गरियाबंद विधायक जनक धुव, कार्यकारी अध्यक्ष बी एस रावटे,प्रदेश महासचिव आर एन साय,क्षेत्रीय संघ चालक रायपुर डां. पुर्णेन्दु सक्सेना,सलाहकार उरांव समाज परसु राम भगत,प्रदेश कोषाध्यक्ष गोडवाना गोड महासभा मोहन कोमरे,प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज टहल साहू, सरपंच नरेन्द्र सिन्हा होगे। मातृ शक्ति सम्मेलन के मुख्य अतिथि महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे होगी।अध्यक्षता विधायक पत्थलगांव गोमती साय,प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रभार सर्व आदिवासी समाज सविता साय,राष्ट्रीय अध्यक्ष गोड महासभा सुशिला नेताम,सदस्य महिला आयोग दीपिका सोरी,अध्यक्ष वीर मेला समिति मंजू प्रभाकर होगी। 10 दिसम्बर को शहीद वीर नारायण सिंह श्रद्धांजली सभा होगी।मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय होगे।अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोडवाना गोड महासभा अकबर कोर्राम करेगे।अति विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा चरण दास महंत, मंत्री वन एवं जलवायु परिवर्तन एवं सहकारिता विभाग केदार कश्यप, नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक कोण्डागांव सुश्री लता उसेंडी,कांकेर सांसद भोजराज नाग,सांसद महासमुंद रूपकुमारी चौधरी,सांसद राज्यसभा फूलोदेवी नेताम,विधायक संजारी बालोद संगीता सिन्हा, विधायक गुण्डरदेही कुंवर सिह निषाद, विधायक डौण्डी लोहारा अनिला भेडिया, विधायक अंतागढ़ विक्रम उसेंडी, विधायक कांकेर आशा राम नेताम,सावित्री मंडावी भानुप्रतापपुर, अंबिका मरकाम नगरी, ओंकार साहू धमतरी, प्रदेश अध्यक्ष कंवर समाज हरवंश मिरी,प्रदेश अध्यक्ष सर्व समाज रमेश यदु,जिला पंचायत सभापति मीना सत्येन्द्र साहू, जनपद अध्यक्ष प्रभात धुवे के आतिथ्य मे सम्पन्न होगा।

You cannot copy content of this page