जिला मुख्यालय की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु शिवसेना ने सौंपा एसपी और कलेक्टर को ज्ञापन



बालोद। बालोद जिला मुख्यालय के विभिन्न समस्याओं और मुद्दों को लेकर शिवसेना के नेतृत्व में लोगों ने कलेक्टर और एसपी के नाम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए मांग की गई है कि जिला मुख्यालय शहर बालोद नेशनल हाईवे क्रमांक 930 अपने तय मापदंड अनुरूप पूर्ण नहीं हो पाया है। इसलिए इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग को अतिशीघ्र एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने की जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग मुख्यालय शहर के पुलिस अधीक्षक बंगला जुर्रीपारा से लेकर झलमला घोटिया चौक तक मुख्य मार्ग के दोनों छोर हाई मास्क स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था की जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग गंजपारा के दोनों छोर व्यापारियों ने अतिक्रमण करके रखा है जिसके कारण उक्त सड़क संकरी और दुर्घटना जन्य हो गई है। मुख्य मार्ग स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास में पहुंच मार्ग नहीं बन पाया है, अतिशीघ्र पूर्ण कराया जाए। जिला न्यायालय, कलेक्ट्रेट आदि प्रशासनिक कार्यालयों को बालोद नगर पालिका क्षेत्र में पर्याप्त शासकीय रिक्त भूमि पर सुव्यवस्थित रूप से स्थापित किया जाए। शिव सेना के पदाधिकारियों ने कहा आम जनता के हितार्थ हमारी उपरोक्त मांगों को अतिशीघ्र निराकृत करने की कृपा करें। ज्ञापन देने के लिए शंकर चैनानी प्रदेश सचिव, विजय पारख जिलाध्यक्ष
डॉ संजीव जिला उपाध्यक्ष एवं शिवसैनिगढ़ महिला सेना शिव सेना विद्यार्थी सेना एवं अन्य लोग मौजूद थे।

You cannot copy content of this page