छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस बालोद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा के अनुशंसा पर हुई निगरानी समिति में सदस्यों की नियुक्ति



बालोद। छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र संजारी बालोद में अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा द्वारा सोसाइटियों में निगरानी समिति हेतु सदस्यों की नियुक्ति की गई है। उक्त नियुक्ति का आदेश विधायक संगीता भैया राम सिन्हा द्वारा अनुमोदित करते हुए अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा ने नियुक्ति जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस अभिषेक मिश्रा के निर्देशानुसार, मीडिया सलाहकार व प्रदेश उपाध्यक्ष भूषण लोखंडे के मार्गदर्शन व विधायक संगीता भैया राम सिन्हा द्वारा अनुमोदन के बाद अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा ने विभिन्न सोसाइटियों के लिए निगरानी समिति गठित की है। बालोद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी और गुरूर ब्लॉक के अध्यक्ष तामेश्वर साहू द्वारा प्रस्तावित नामों पर सहमति जताते हुए यह सूची तैयार की है। यह समिति सोसाइटी में चल रही धान खरीदी पर नजर रखेगी और किसानों को होने वाली समस्या का निराकरण करेगी। बालोद और गुरूर दोनों ब्लॉक के लिए निगरानी समिति के सदस्यों की नियुक्ति हुई है।

बालोद ब्लाक के समितियों में इन्हें बनाया गया सदस्य

इस क्रम में सेवा सहकारी समिति बालोद के लिए पुरुषोत्तम लाल पटेल, रामनाथ साहू, निजाम सिंह कोर्राम , राधेलाल साहू, उदेलाल साहू, पाररास जुंगेरा समिति के लिए चंद्रशेखर साहू, गुलाल राम साहू, सुखराम ठाकुर, वीरू निषाद, भगवती चंद्राकर, पाररास तरौद समिति के लिए रोम लाल यादव, तीरथ राम रावटे, कवल सिंह कौशिक, नेतराम सोनकर, बलदेव ठाकुर, सेवा सहकारी समिति सांकरा ज के लिए मुरारीलाल सुकतेल, ख़ोमन देशमुख, शारदा सिन्हा, गंभीर सिंह देशमुख, चैतराम ठाकुर, दरबारी नवागांव समिति के लिए मोहन सिंह ठाकुर, पीलू राम साहू, घुराऊ राम साहू, फागूराम बढ़ाई, मदन पिस्दा ,निपानी के लिए अमर सिंह गंजीर, कृपाराम साहू , खोरबाहरा राम साहू, बलिराम साहू, नारायण ठाकुर, लाटाबोड़ के लिए विमलेश साहू, दुर्गाराम साहू, बंसीलाल साहू, बसंत यादव, कोमल साहू, खपरी के लिए दिनेश साहू ,माखन सार्वा, जीवन साहू, जवाहर बघेल, देवेंद्र साहू, पोंडी के लिए द्रोणाचार्य, अरुण साहू, गोपी हिरवानी, देव सिंग साहू , रमेश उइके, बेलमांड के लिए दिनेश साहू, रोहित साहू, राकेश उईके, हेमंत यादव, सखाराम देवांगन, पीपलछेड़ी के लिए गजेंद्र भेड़िया, आशाराम साहू , खोरबाहरा पटेल, अश्वनी साहू, उषा नेताम, मेंड़की के लिए भूषण लाल श्रीवास्तव, लीलाराम साहू, प्यारेलाल केसरिया, सुग्रीव साहू, आनंद निषाद, बरही समिति के लिए जनार्दन निषाद, रामेश्वर साहू, हेमंत साहू, भीखम ठाकुर, रामूलाल मंडावी , गोड़पाल के लिए घनऊ राम गावड़े, अकबर कोर्राम ,कांतिलाल, जितेंद्र पटेल, आदि सदस्य बनाए गए। प्रत्येक समिति के लिए पांच सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

गुरुर ब्लॉक में इन्हें बनाया गया निगरानी समिति का सदस्य

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार गुरुर ब्लॉक में निगरानी समिति के सदस्यों में सेवा सहकारी सहकारी समिति बासीन के लिए मेघुराम साहू, कोमल हिरवानी, सोमन हिरवानी, डीए साहू, मदन ठाकुर, कंवर समिति के लिए कुलेश्वर ढीमर ,मिश्री मोरार, गंगाराम चक्रधारी, द्रोना साहू अवध बिहारी, पलारी सनौद समिति के लिए पुनेश्वर साहू, शोभाराम साहू,यानेश साहू, अश्वनी साहू, व्यास नारायण साहू, धनेली समिति के लिए लाल खा, भोजराम,रोहित सिन्हा, चिमन साहू, नोखेलाल, फागुनदाह समिति के लिए धीरपाल चंद्राकर, दशरथ , गिरधारी देवांगन,मनीष देवांगन योगेश्वर पटेल , मिर्रीटोला समिति के लिए भगवान दास, रमेश जोगी, डोमार साहू, राजू गायकवाड, रामकृष्ण, घोघोपूरी समिति के लिए खिलेश्वर केहरि, कुमार साहू, बंसीलाल देशमुख, खिलेश्वर साहू, परसराम हिरवानी, दर्रा समिति के लिए हीरामन साहू, भोजूराम ,द्वारिका साहू, नीलांबर साहू, किसन धुर्वे, अरकार समिति के लिए दिलीप केसरवानी, ओम प्रकाश साहू, राजेश्वर सेन, भूषण कलिहारी, एगेश्वर साहू, अरमरीकला के लिए दिनेश साहू, नारद साहू, केजू राम साहू, रवि साहू, ईश्वर बंजारे, मोहारा के लिए बहुर धनकर, धनुष साहू, दूजेंद्र साहू, भोज राम,पुनारद साहू, कोचवाही के लिए विष्णु ठाकुर राम गुलाल सोम ,मनीराम सेवता ,सहदेव ठाकुर रविंद्र कुलदीप, धनोरा के लिए पारख राम साहू, कुंभ लाल नरेश नागवंशी दाऊलाल भानु सिन्हा ,नारागांव के लिए नीलकंठ तारम, हीरामन सोरी रूपेंद्र गावड़े अगेश्वर मंडावी, हेमलाल साहू, हितेकसा के लिए हलालखोर सीताराम , बल्ला राम कुंजाम, रामाधार, अजीत कुमार, सोरर के लिए मनोज ,दिनेश भारती बृजभूषण यशवंत गोस्वामी उमाशंकर, सुर्रा के लिए पुनाराम भीषम साहू डोमार साहू जालम साहू खेमन साहू, गुरुर के लिए भूषण पूरी, संतोष ठाकुर लोकूराम पटेल हेमलाल देवलाल साहू, कोसा गोंदी के लिए बाल गोविंद, पंकज साहू,रूपनारायण सिंह, मंसाराम देवेंद्र, कनेरी के लिए द्वारिका यादव, रेख राम यादव, भोजराम नागवंशी, शेखर बंजारे, पुरुषोत्तम ठाकुर, खुंदनी के लिए जीवित हिरवानी, सोमन , नंदकुमार साहू विक्रम राकेश पटेल आदि निगरानी सदस्य बनाए गए हैं।

You cannot copy content of this page