DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING- चिटफंड निवेशकों का पैसा दिलवाने की मांग पर हो रही थी दल्ली से राजधानी तक पैदल यात्रा,पुलिस ने की नेताओं की गिरफ्तारी, पढ़िए पूरा मामला

बालोद/ दल्ली राजहरा। दल्ली में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के चिटफंड कंपनी के तहत फंसे हुए पैसों को दिलवाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर आज पैदल यात्रा पर निकलने वाले थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें यात्रा शुरू करने से पहले ही पुराना बाजार वीर नारायण चौक से ही गिरफ्तार कर लिया। प्रमुख रूप से नगरपालिका उपाध्यक्ष व आप के नेता संतोष देवांगन चिटफंड निवेशक प्रदेश अध्यक्ष गगन कुंभकार, विशेषर सिन्हा की गिरफ्तारी हुई है। तीनों को गिरफ्तार कर थाने में रखा गया है।

ज्ञात हो कि इनके द्वारा शासन प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया था कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले चिटफंड कंपनी का पैसा वापस करवाने की बात कही थी। लेकिन आज 18 महीने बीत गए कुछ नहीं हुआ है। जिससे निवेशक आत्महत्या करने तक को मजबूर हो रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी दल्ली राजहरा से पदयात्रा करते हुए रायपुर मुख्यमंत्री निवास जाने का ऐलान की थी।

जहां कहा गया था कि मुख्यमंत्री निवास में अपनी मांगों को लेकर निवेदन करेंगे। अगर मांग पूरी नहीं होती है तो सभी निवेशक मुख्यमंत्री निवास स्थान पर बैठे रहेंगे। इस अल्टीमेटम के बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गई और आज पदयात्रा शुरू होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को जेल भेजने की तैयारी की का रही है।

You cannot copy content of this page