DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बालोद जिले के दौरे पर, देखिए प्रोटोकॉल

बालोद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 14 नवम्बर को बालोद जिले के दौरे पर आ रहे हैं। दौरे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय कल 14 नवम्बर को दोपहर 01.35 बजे रायपुर से हेलिकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 01.55 बजे बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम माहुद बी में हाईस्कूल मैदान पहुंचेंगे। यहां से वे ग्राम भांठा गांव में दोपहर 02 बजे से 03 बजे तक धान खरीदी के शुभारंभ व अवलोकन करेंगे तथा जनजातीय गौरव दिवस एवं कंवर सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 03.35 बजे हाईस्कूल मैदान माहुद बी से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

You cannot copy content of this page