DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के बौद्धिक परिचर्चा में बदलाव संग युवा विषयों में परिचर्चा।

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनंदगांव में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संस्था के प्राचार्य डॉ अंजना ठाकुर मैम के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी इकाई 01 प्रो. संजय सप्तर्षि , इकाई 2 प्रो. करुणा रावटे के नेतृत्व में सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम कुतुलबोर्ड भाटागांव का आयोजन, युवा भारत के लिए युवा, डिजिटल भारत के लिए युवा विषय पर आयोजित किया गया है।

सात दिवसीय विशेष शिविर का विशेष सत्र बौद्धिक परिचर्चा के चौथे दिवस के सत्र में मुख्य अतिथि यूनिसेफ जिला राजनांदगांव से जिला समन्वयक दिव्या राजपूत मैम, वरिष्ठ प्राध्यापक कमला कॉलेज डॉ. के. के. द्विवेदी सर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जिला समन्वयक यूनिसेफ राजनांदगांव दिव्या राजपूत द्वारा जिला प्रशासन राजनांदगांव के साथ यूनिसेफ का कार्यक्रम युवोदय के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। साथ ही साथ मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों में स्वयं और किस प्रकार ग्रामीणों को लोगो को जागरूक कर सकते है और कैसे मानसिक स्वास्थ्यता बनाकर रखेंगे बताया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थिति डॉ.के. के. द्विवेदी सर द्वारा विवेकानंद की जीवनी को समझाते हुए उनके आचरण और जीवन परिचय के माध्यम से सभी स्वयंसेवियों समाज सेवा के साथ साथ पढ़ाई करने को जागरूक किया गया। अंत में सर द्वारा दोनों कार्यक्रम अधिकारी एवं वरिष्ठ स्वयंसेवियों को गीता दैनंदनी डायरी उपहार भेंट किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन स्वयंसेवक धीरज दास द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी इकाई 1 प्रो. संजय सप्तर्षि, इकाई 2 प्रो. करुणा रावटे, के साथ साथ 108 स्वयंसेवी और समस्त स्कूल विभाग और स्कूली बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page