DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पटेली पंचायत में हुआ सम्मान समारोह आयोजित

बालोद। मंगलवार को वनांचल ग्राम पंचायत पटेली में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस समारोह में ग्राम पंचायत पटेली अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के कुल 6 कार्यकर्ता एवं 6 सहायिकाओ का सरपँच श्रीमती राधा रावटे एवं गणमान्य नागरिकों के द्वारा सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। इस आयोजन के बारे में सरपंच ने बताया कि राज्य शासन के दिशानिर्देशानुसार विभिन्न योजनाओं के जमीनी स्तर पर सफल क्रियान्वयन में महिलाबाल विकास विभाग के कर्मचारियों की विशेष भूमिका होती है।

माताओं की गर्भावस्था से प्रसव काल और बच्चो के कुपोषण से सुपोषित करने तक के सफर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को महती भूमिका होती है। हर कदम पर शासन के विभिन्न योजनाओ के सफल क्रियान्वयन में हर पल बेहतर साथ मिलता है।इसलिए इन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ व सहायिकाओं ने शासन प्रशासन व ग्राम पंचायत को इस सम्मान के लिए विनम्र आभार व्यक्त किया। और हर सम्भव सहयोग करने आश्वास्त किया। इस अवसर पर कार्यकर्ता कमलेश्वरी उमेश्वरी अनुपी सरस्वती सहायिका भारती सोहद्रा भीमेश्वरी सचिव पंचगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page