बालोद, दल्ली राजहरा। कुसुमकसा से दल्ली राजहरा के बीच ग्राम पथरा टोला के पास आज सुबह 8:00 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक एक बंद खड़ी हुई ट्रक के पीछे दूसरी 10 चक्का ट्रक आकर टकराई और उसके ठीक पीछे तेज रफ्तार से चल रही बस भी दूसरे ट्रक के पीछे भिड़ गई ।

बस में सवार 5 यात्रियों को चोट आने की बात सामने रही है। तो वहीं एक यात्री है जो नारायणपुर का रहना बताया जा रहा है उसे गंभीर चोट आई है। पैर बुरी तरह से फैक्चर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जनपद सदस्य संजय बैस, सरपंच विमल कोमा, समीम खान, मनीष जेठवानी, जगन्नाथ भुआर्य सहित अन्य ग्रामीण व जनप्रतिनिधि बीच बचाव के लिए पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करने लगे। संजीवनी 108 भी आई।

प्राथमिक उपचार के लिए पहले घायलों को चिखला कसा भेजा गया। जहां से फिर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल बालोद रिफर किया गया। घटना की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। घटना की एक वीडियो भी वायरल हो रही है। बस कांकेर रूट पर चलने वाली है ।जो टी ओ यू बस कहीं जाती है ।जानकारी के मुताबिक बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। देखिए तस्वीरें और वीडियो कैसे हुआ हादसा।।











