DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़- जब देखते ही देखते कार जलकर हुई राख,सवार थे चार ,धमतरी के ग्राम मरौद के पास की घटना, देखिये वीडियो

दादू सिन्हा, धमतरी। धमतरी नेशनल हाईवे रोड पर धमतरी जिले से लगे मरौद गांव के पास एक देखते देखते कार जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार में 4 लोग सवार होकर धमतरी से रायपुर की ओर जा रहे थे।

कार में सवार अभिषेक कुमार ने बताया कि अपने बड़े भैया के कार में सवार हो कर अपना निजी काम निपटा कर आनंद नगर रायपुर की ओर जा रहे थे। तब ड्राइवर ने अचानक कहा कि कार के सामने बोनट से धुआं निकल रहा है।

तो ड्राइवर बाहर निकल कर देखा तो आग भभक चुकी थी। जिसमें ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए कार में सवार लोगों को जल्द से जल्द कार से उतरने और भागने को कहा। जिसमें कार में सवार सभी लोगों की जान तो बच गई लेकिन कार जलकर राख हो गई।

मौके पर हाइवे पेट्रोलिंग ने आने जाने वालों लोगो को जलती हुई कार की ओर जाने से रोककर रखे हुए थे। जहां आग बुझने के बाद हाइवे पेट्रोलिंग नेशनल हाइवे पर लगे जाम को खाली करवाया गया। घटना शाम 7.30 बजे की है।

You cannot copy content of this page