DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपाइयों ने किया जंगी प्रदर्शन देखिए कैसे कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकले भाजपाइयों को पुलिस ने घोटिया चौक के आगे रोका और हुआ जमकर हंगामा, महिला मोर्चा भी भिड़ी पुलिस से, जमकर हुई नारेबाजी देखिए पूरी वीडियो और तस्वीरें

देखिए हंगामे की वीडियो

बालोद। धान खरीदी में अव्यवस्था सहित कांग्रेस सरकार पर विभिन्न घोटाले का आरोप लगाकर भाजपाइयों ने सांसद मोहन मंडावी के नेतृत्व में आज झलमला के बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन किया।

इसके बाद शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट घेराव के लिए नारेबाजी के साथ रैली निकाली गई। जैसे ही घोटिया चौक के आगे कलेक्टोरेट जाने के लिए भाजपाई नारेबाजी करते घुसे, कुछ दूर के बाद उन्हें पुलिस वालों ने बैरिकेड व स्टॉपर लगाकर रोक दिया।

भाजपाई कलेक्ट्रेट तक जाने के लिए उतारू हो रहे थे, सो धक्का-मुक्की शुरू हो गई और स्टॉपर को गिराने का प्रयास किया गया।

ऐसे में पुलिस ने भी अपना जलवा दिखाना शुरू किया और फिर दोनों तरफ से हो हल्ला मच गया। बैरिकेट्स को लांघने, स्टॉपर को गिराने की कोशिश होती रही। कुछ कार्यकर्ता स्टॉपर के ऊपर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। लगभग 10 मिनट तक हंगामा और कांग्रेसी सरकार के खिलाफ नारेबाजी होती रही।

इतने में महिला मोर्चा भी सामने आ गई और शीतल नायक, खिलेश्वरी साहू अंजलि सहित अन्य महिला नेत्री स्टॉपर पर चढ़ गई और बीजेपी का झंडा लेकर नारे लगाने लगे। उनके सामने आने के बाद महिला पुलिसकर्मी भी स्टॉपर पर चढ़ी और उन्हें उतारने लगी। इस दौरान कुछ महिलाएं नीचे भीड़ में गिर गई। जिन्हें हल्की चोट आई। 10 से 15 मिनट हंगामे व नारेबाजी के बाद सभी ने गिरफ्तारी दी।

जहां गिरफ्तारी के दौरान बस में सवार होकर भी महिला मोर्चा बस की खिड़की के जरिए भी नारेबाजी करती रही तो वही कार्यकर्ता भी एकजुट होकर गिरफ्तारी देते रहे।

बस में औपचारिक गिरफ्तारी के बाद सभी को पास के ही एक गोदाम में ले जाया गया। जहां पर पुलिस ने गिरफ्तारी की अंतिम कार्रवाई की फिर मुचलका पर सभी को तुरंत रिहा किया गया।

सांसद ने कहा राहुल गांधी मूंगफली तो हमारे मोदी काजू है, कांग्रेस करती रहें उन्हें लांच हमें कोई फर्क नहीं पड़ता


धरना प्रदर्शन के दौरान सांसद मोहन मंडावी ने भूपेश को झूठेश सरकार बताते हुए उनकी खामियों को गिनाया तो वहीं उन्होंने राहुल गांधी पर भी व्यंग करते हुए कहा कि कांग्रेसी उन्हें बार-बार लॉन्च करती रहे, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। राहुल गांधी मूंगफली है तो हमारे मोदी जी काजू है। जिसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। आज गांव गांव में कांग्रेसी शराब बेच रहे हैं, सट्टा लिखवा रहे हैं। जनता उन्हें वोट देकर धोखा खाई है, इसका जवाब जनता उन्हें आने वाले साल में खुद देगी। सभा को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

प्रदर्शन के बाद सांसद कहने लगे डीएसपी से यही खाना मंगवाओ, दो चार दिन रहेंगे

प्रदर्शन के बाद गोदाम परिसर में सभी को रोका गया था। जहां पुलिस की कार्यवाही चलती रही। इस बीच बैठे सांसद ने डीएसपी दिनेश सिन्हा से कहा कि खाना मंगाओ, यही खाएंगे। हम तो अभी दो-चार दिन रुकने वाले हैं तो वहीं गिरफ्तारी के बाद रिहा होने पर उन्होंने अपर कलेक्टर एके वाजपेई व एडिशनल एसपी डीआर पोर्ते से कहा कि हमारी लड़ाई कांग्रेस सरकार से है, हमारे कारण पुलिस परेशान हो, हमें भी अच्छा नहीं लगता।

शहर मंडल के पदाधिकारी राकेश यादव के नेतृत्व में पहुंचे बैलगाड़ी से


एक तरफ जहां झलमला में दोपहर 12 बजे से धरना प्रदर्शन शुरू हुआ तो वही इसी दौरान शहर मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता व कुछ किसान प्रदेश मंत्री राकेश यादव के नेतृत्व में बैलगाड़ी में सवार होकर नारेबाजी करते हुए झलमला पहुंचे। जो इस प्रदर्शन में आकर्षण का केंद्र रहा।

आयोजन में सांसद मोहन मंडावी, विकास मरकाम, अध्यक्ष केसी पवार, प्रदेश मंत्री राकेश यादव, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री शाहिद खान,पवन साहू, महामंत्री प्रमोद जैन, किशोरी साहू, राकेश छोटू यादव, राजेन्द्र राय, प्रीतम साहू,वीरेंद्र साहू, तोमन साहू,छगन देशमुख, दीपा दयानन्द साहू, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, बिरेन्द्र साहू, सुरेंद्र देशमुख, कमलेश सोनी, पुष्पेंद्र चन्द्राकर, शीतल नायक, खिलेश्वरी साहू, संध्या भरद्वाज, अमित चोपड़ा, नरेश यदु, होरीलाल रावटे, संतोष कौशिक,दुर्गानंद साहू, सुरेश निर्मलकर, एकांत पवार, अमित चोपड़ा, धनेश राम साहू,अश्वन बारले,पालक ठाकुर, सरोजनी डोमन साहू, गौकरण साहू, ओम प्रकाश साहू, तनसुखा साहू, पोषण देवांगन, शिवेन्द्र देशमुख,अरुण साहू सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page