DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कार एक्सीडेंट में दो व्यापारियों की दर्दनाक मौत, कुमर्दा के पास हुआ हादसा

इसी ट्रक के पीछे टकराये थे

घनश्याम साव, डोंगरगांव/छुरिया। छुरिया थाना क्षेत्र के कुमर्दा के पास बुधवार की रात सड़क हादसे में गैंदा टोला के दो युवा व्यापारियों की मौत हो गई। व्यापारी की तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी।

दोनों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने तोड़ दिया। घटना रात करीब 2 बजे की है। छुरिया थाना पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक गैंदा टोला निवासी देवेंद्र व तीरथ दोनो अपने दुकान के लिए खरीदी करने राजनांदगांव गए हुए थे। तीरथ सोने चांदी का व्यापारी था तो देवेन्द्र फुटवियर का।

खरीदी के बाद देर रात को अपनी कार से लौट रहे थे तभी उनकी कार सड़क में खराब होकर खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया। डोंगरगांव पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। उन्हें डोंगरगांव में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। जहां से दोनो को राजनांदगांव रेफर किया गया लेकिन दोनों की मौत हो गई।
2 लाख के गहने से भरा बैग भी था कार में


हादसे के दौरान जेवरात का बैग भी कार में था। जिसमें करीब ₹2 लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात थे ।हादसे के वक्त ही तीरथ के मोबाइल पर उनकी मां का फोन आया। जिसे सब इस्पेक्टर गुरविंदर सिंह संधू ने अटेंड किया। उन्होंने तीरथ की मां को हादसे की जानकारी दी। तीरथ की मां ने कार में जेवरात की बैग होने की बात बताई। एसआई संधू और उनकी टीम ने बैग को सुरक्षित रखा और सुबह सोनी के परिजनों को बैग लौटाया।

You cannot copy content of this page