DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पत्रकार कोष की राशि बढ़ाने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला बालोद ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन

बालोद/दल्लीराजहरा। पत्रकार साथियों के सुरक्षा के लिए पूर्व में गठित समिति के पुर्नगठन एवम पत्रकार कोष की राशि बढ़ाये जाने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला बालोद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में सौपे गए 12 सूत्रीय मांगों में
पत्रकार कल्याण कोष की राशि बढ़ाकर पांच लाख किया जाए,सम्मान निधि योजना में अधिमान्यता की शर्त समाप्त हो ताकि ग्रामीण साथियों को भी लाभ मिले,
सम्मान निधि की राशि 15 हजार की जाए,पत्रकार साथियों के सुरक्षा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह जी ने एक समिति गठित की थी,उसका पुनर्गठन हो, उस समिति को अधिकार दिया गया था कोई भी पत्रकार साथी के विरुद्ध अपराध दर्ज होने पर बिना उच्चस्तरीय जांच के चालान पेश नही किया जा सकता था, साप्ताहिक, मासिक समाचार पत्र के संपादक को भी अधिमान्यता दी जाए,प्रदेश में पत्रकारों के लिए भी टोल टैक्स फ्री हो,प्रदेश के विश्राम गृह में पत्रकारों के लिए आरक्षण की सुविधा हो,शहर की तरह ग्रामीण पत्रकारों को भी वर्ष में दो बार भ्रमण करवाया जाए,वेज बोर्ड के नियमो के अनुसार प्रदेश के पत्रकारों व ग्रामीण संवाददाताओं को भी वेतन दिलवाने श्रम विभाग कार्यवाही करे,शासकीय विज्ञापनों में प्रदेश के अखबारों,स्थानीय चैनल,को प्राथमिकता दी जाए,रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालय ,कस्बों में पत्रकारों को न्यूनतम दर पर जमीन दी जाए,सुकमा जिला के पत्रकार साथियों को एक पुलिस अधिकारी के द्वारा दुर्भावना वस फंसाया गया उक्त बात पुलिस विभाग के जांच में भी सामने आ चुकी है ,उसके आधार पर पत्रकार साथियों के विरुद्ध दर्ज मामला के खात्मे के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस आंध्रा पुलिस को प्रस्ताव भेजे जिससे पत्रकार साथियों को न्याय मिल सकेगी आदि मांग शामिल है।ज्ञापन सौंपते के दौरान छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव मोहन दास मानिकपुरी,जिला बालोद अध्यक्ष विरेन्द्र भारद्वाज,दल्ली राजहरा ब्लाक अध्यक्ष शेखर गुप्ता,नरेन्द्र खोब्रागडे,शेख नबी,राजेश पटेल सहित संघ के अन्य सदस्य शामिल थे।

You cannot copy content of this page