DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शर्मनाक- दुष्कर्म के बाद गर्भ ठहरने पर उड़ीसा ले जाकर कराया गर्भपात,मां- बेटे गए जेल, डॉक्टर व पिता की तलाश जारी

दादू सिन्हा, धमतरी। नगरी सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने पर उड़ीसा ले जाकर गर्भपात कराने के मामले में सिहावा पुलिस ने मां बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पिता, डॉक्टर सहित अन्य की तलाश की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग के परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी के साथ लगभग 7 माह पूर्व लोकेश तिवारी पिता देवराज तिवारी ने दुष्कर्म किया था। गर्भ ठहरने के बाद कुछ दिन पहले उसे बहला-फुसलाकर उड़ीसा ले गए। जहां गर्भपात करा दिया।लड़की के आने के बाद परिजनों को सूचना देने के बाद थाना में शिकायत की जा रही है।
इस संबंध में एएसआई जीएल साहू ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गई। जिसे लोकेश तिवारी अपने परिजनों के साथ उड़ीसा ले गया और वहां जबरन गर्भपात करा दिया। परिजनों की शिकायत पर लोकेश तिवारी और उसकी मां रेवती तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के पिता देवराज तिवारी गर्भपात करने वाले डॉक्टर एवं अन्य लोगों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 313, 34 आईपीसी,6,17 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

You cannot copy content of this page