DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लव, सेक्स और धोखा – दुष्कर्म के दो मामले में पुलिस ने युवकों को किया गिरफ्तार

बालोद/डौंडी/दल्लीराजहरा – जिले में दो दुष्कर्म के मामले में पुलिस दो युवाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है एक मामला दल्ली थाने का है तो दूसरा महामाया थाने का दल्ली थाने का मामला दो दिन पहले का है जिसे हमने प्रकाशित किया था कि कैसे 2017 से चल रहे प्रेम प्रसंग में अचानक लडकी थाने आकर रेप की शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस आरोपी युवक सुभास चौक के रहने वाले युवक अभिजित को पूछताछ के लिए ले गए मेडिकल व अन्य जांच के बाद संबंध की पुष्टि होने के बाद दल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा .इसी तरह दूसरा मामला महामाया थाने का है जहां एक नाबालिक को प्रेम जाल में फसा कर तीन साल तक आरोपी युवक शारीरिक संबंध बनाता रहा जब लड़की गर्भवती हुई तब इस मामले का खुलासा हुआ. लड़की की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है,

महामाया थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी द्वारा 2017 में जब लड़की नाबालिग थी तब से संबंध बनाया जा रहा था, बीच मे 2 माह तक आरोपी ने पीड़िता को अपने साथ महाराष्ट भी ले गया था, उसके बाद वापस घर छोड़ दिया था, मामले में पीड़िता गर्भवती हो जाने पर साथ रखने से मना करने के बाद पीड़िता के शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(ढ)(3) ipc 4,5(ठ )6 पाक्सो एक्ट कायम कर आरोपी चुन्नीलाल तारम पिता हट्टे सिंह तारम 20 वर्ष क़ो गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।

You cannot copy content of this page