DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के सभी 20 वार्डों में पानी की समस्या के निराकरण को लेकर सौंपा गया कलेक्टर को ज्ञापन

बालोद । नगर के जागरूक युवा अभिन्न यादव के द्वारा कलेक्टर को नगर पालिका परिषद बालोद के सभी 20 वार्डो में पानी की समस्या का निराकरण करने ज्ञापन दिया गया है। जिसमें उन्होंने बताया कि बालोद शहर के सभी 20 वार्डो मे पिछले डेड़ माह से पूरे शहर में गंदे पानी के सप्लाई होने से शहरवासी परेशान हो रहे है, गंदे पानी के सप्लाई से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ते जा रहा है, जिससे डायरिया, पेचिस, बुखार एवं अनेक प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है, इसके बावजूद नगरीय प्रशासन द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही है। इसलिए जिला कलेक्टर से निवेदन है कि बालोद के सभी 20 वार्डो में पानी की समस्या का निराकरण करवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page